फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US open: federer and serena move to next round

US OPEN : दूसरे दौर में पहुंचे फेडरर और सेरेना

Wed, 27 Aug 2014 09:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Aug 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
US open: federer and serena move to next round

पांच बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और इतने ही बार की विजेता सेरेना विलियम्स साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि इन दो स्टार खिलाड़ियों के बीच दर्शकों का आकर्षण का केंद्र 15 साल की सिसी बेलिस और 17 साल के बोर्ना कोर्निक रहे, जिन्होंने दो दिग्गजों को चौंकाते हुए ग्रैंड स्लैम में अपनी जबरदस्त शुरुआत की।
विज्ञापन


रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता और दूसरी सीड फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के मारिंको मोतोसेविक को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर इस साल अपनी 50वीं जीत दर्ज की। लगातार 50वें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेल रहे 35 वर्षीय फेडरर का दूसरे राउंड में अब ऑस्ट्रेलिया के ही सैम ग्रोथ से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरर की इस शानदार जीत के बीच दर्शकों का आकर्षण का केंद्र 17 वर्षीय और 2013 के जूनियर चैंपियन बोर्ना कोर्निक रहे, जिन्होंने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 29वें सीड चेक गणराज्य के लुकास रोसोल को 6-4, 6-1, 6-2 से हराकर दिग्गजों को चेतावनी दे दी।

यह वही रोसोल हैं जिन्होंने दो साल पहले विंबल्डन में राफेल नदाल को चौंकाया था। पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में जॉन इस्नर, चौथी सीड डेविड फेरर, 10वी सीड केई निशिकोरी और 12वीं सीड रिचर्ड गैस्केट भी दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे।

महिला वर्ग में रोजर फेडरर की तरह ही 17 ग्रैंड स्लैम खिताबों की विजेता और मौजूदा चैंपियन सेरेना ने 18 वर्षीय हमवतन टेलर टाउनसेंड को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से रौंदकर आसानी से दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।

यहां भी सबसे रोचक विजयी युवा सिसी बेलिस को मिली। सेरेना ने जब 1999 में अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीता था तब बेलिस पांच महीने की भी नहीं थी लेकिन महज 15 साल की इस युवा खिलाड़ी ने 12वीं सीड और ऑस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता डोमिनिका सिबुलकोवा को 6-1, 4-6, 6-4 से हराकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस तरह बेलिस ने 1996 में अन्ना कुर्निकोवा के बाद यूएस ओपन में सबसे कम उम्र में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ी का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया।

महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में आठवीं सीड अना इवानोविच, तीसरी सीड पेत्रा क्वितोवा, सातवीं सीड ई बुचार्ड, 24वीं सीड सामंथा स्टोसर और 16वीं सीड विक्टोरिया अजारेंका भी दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं। हालांकि स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।


पहले दौर में हारे बोपन्ना-कुरैशी
भारत के रोहन बोपन्ना पाकिस्तान के अपने जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में हार गए।

13वीं सीड भारत और पाकिस्तान की जोड़ी को इटली के डेनिएले ब्रासियाली और आंद्रियास सेप्पी की गैरवरीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 6-7, 6-4, 6-7 से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed