फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2022 Updates Match reports and records

US Open 2022: पुरुष युगल में राजीव-सलिसबरी लगातार दूसरी बार जीते, कार्लोस अल्कारेज एकल के फाइनल में

Sat, 10 Sep 2022 10:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 10:10 AM IST
सार

राजीव राम और जोए सलिसबरी की जोड़ी दूसरी जोड़ी है, जो अपना खिताब बचाने में सफल रही है। पिछली बार की चैंपियन जोड़ी ने इस बार भी अपना दबदबा बनाए रखा और खिताब जीता। 
 

विज्ञापन
US Open 2022 Updates Match reports and records
रीजव राम और जोए सलिसबरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओवन में शीर्ष वरीयता प्राप्त राजीव राम और जोए सलिसबरी की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही यह जोड़ी दूसरी ऐसी जोड़ी बन गई, जो पुरुष युगल का अपना खिताब बचाने में सफल रही है। इसके अलावा कार्लोस अल्कारेज ने भी फाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जोए सलिसबरी ने फाइनल में वेस्ली कुलहॉफ और नील स्कुपस्की की जोड़ी को 7-6, 7-5 के अंतर से हराया। इस जोड़ी ने साथ में कमाल किया है। साल 2020 में ये दोनों सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इसके बाद 2021 और 2022 में खिताब अपने नाम किया है। इन दोनों से पहले ऑस्ट्रेलिया के टॉड बूडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड ओपन दौर में लगातार दो बार यूएस ओपन जीतने वाली पहली पुरुष जोड़ी बने थे। 
विज्ञापन


अल्कारेज ने टियाफो के बाहर किया
स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने यूएस ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को हराकर बाहर कर दिया। 19 साल के अल्कारेज ने सेमीफाइनल मैच 6-7, 6-3, 6-1, 6-7, 6-3 के अंतर से अपने नाम किया। वह पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। यहां उनका सामना कैस्पर रुड के साथ होगा। यह ग्रैंड स्लैम जीतने वाला खिलाड़ी टेनिस रैंकिंग में दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी भी बनेगा। कैस्पर रुड ने सेमीफाइनल में रूस के कारेन कचनोव को 7-6, 6-2, 5-7, 6-2 के अंतर से हराया था।  
विज्ञापन


इस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने चार घंटे 18 मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन अंत में अल्कारेज ने बाजी मारी। उन्हें टूर्नामेंट की शुरुआत से ही खिताब के दावेदारों में गिना जा रहा था। वह राफेल नडाल के बाद यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे स्पेनिश खिलाड़ी हैं। हार के बाद टियाफो ने कहा है कि जल्द ही वह जबरदस्त वापसी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed