{"_id":"5f4c56298ebc3e4ad50e5209","slug":"us-open-2020-will-set-to-start-today-without-any-spectators","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल बाद यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे गत चैंपियन, बिना दर्शकों के आज से शुरू होगा ग्रैंड स्लैम ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
20 साल बाद यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे गत चैंपियन, बिना दर्शकों के आज से शुरू होगा ग्रैंड स्लैम
Mon, 31 Aug 2020 07:15 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
us open
- फोटो : USOpen.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न पुरुष वर्ग के गत चैंपियन राफेल नडाल और न ही महिला वर्ग की विजेता बियांका एंद्रेस्कू यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। यह दोनों कोरोना के चलते सोमवार से शुरू होने वाले ग्रैंड स्लैम से अपना नाम वापस ले चुके हैं। ओपन ईरा के इतिहास में यह तीसरा मौका होगा जब दोनों वर्गों के गत चैंपियन इसमें नहीं खेलेेंगे। इससे पहले 2002 में गत चैंपियन सेरेना विलियम्स और पीट संप्रास खिताब का बचाव करने नहीं उतरे थे।
विज्ञापन
हालांकि संप्रास यह ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद फिर कभी कोर्ट पर नहीं उतरे। उन्होंने इसके एक साल बाद संन्यास ले लिया था। सेरेना इसके बाद चार बार यहां चैंपियन बनीं और इस बार रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम के लिए फिर से मैदान में हैं। इसी तरह 1970 में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के केन रॉसवाल और मार्गरेट कोर्ट पर नहीं खेले। कोरोना वायरस के चलते फ्लशिंग मेडोस में शुरू होने वाले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की चमक काफी फीकी होगी।
विज्ञापन
पहली बार यह ग्रैंड स्लैम बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में होगा। पुरुष वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, डोमिनिक थिएम, डेनिल मेदवेदेव, अलेक्जेंडर ज्वेरेव और एंडी मरे जबकि महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स, कैरोलिना प्लिस्कोवा, नाओमी ओसाका, पेत्रा क्वितोवा और मेडिसन कीज आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
21 साल में पहली बार नडाल-फेडरर नहीं
पिछले 21 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब दुनिया के दो श्रेष्ठ खिलाड़ियों नडाल और रोजर फेडरर के बिना कोई ग्रैंड स्लैम खेला जाएगा। इन दोनों ने इन वर्षों में मिलकर 39 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विस स्टार फेडरर ने 1999 में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन से शुरुआत की थी और उसके बाद से वह लगातार ग्रैंड स्लैम का हिस्सा बने हुए हैं। यह 2016 के बाद दूसरा मौका है जब पांच बार के विजेता फेडरर यूएस ओपन का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं 2003 से ग्रैंड स्लैम की शुरुआत करने वाले 19 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल तीसरी पर इसमें नहीं खेलेंगे। चार बार खिताब जीत चुके नडाल 2012 और 2014 में बाहर रहे थे।
25 साल में पहली बार ब्रायन बंधु भी नहीं
पिछले 25 साल में यह पहली बार होगा जब टेनिस इतिहास की सर्वश्रेष्ठ भाइयों की जोड़ी माइक और ब्रॉब बंधु किसी ग्रैंड स्लैम का हिस्सा नहीं होगा। रिकॉर्ड 16 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली जुड़वां भाइयों की इस जोड़ी ने बृहस्पतिवार को संन्यास ले लिया था। ब्रायन बंधुओं ने यहां पांच खिताब जीते हैं।