{"_id":"5f2d4c878ebc3e3d233dbc25","slug":"us-open-2020-us-open-former-champions-andy-murray-and-kim-clijsters-get-wildcards","type":"story","status":"publish","title_hn":"US OPEN 2020: एंडी मरे और किम क्लिस्टर्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US OPEN 2020: एंडी मरे और किम क्लिस्टर्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री
Fri, 07 Aug 2020 06:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:13 PM IST
सार
ब्रिटेन के दिग्गज एंडी मरे और महिला टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नमेंट यूएस ओपन में वाइल्ड कार्ड मिला है। इस साल यूएस ओपन की इनामी राशि में भी कटौती की गई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले 8.50 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 36 लाख रुपए) की कटौती की गई है। यूएसटीए ने कहा कि पुरुष और महिला एकल वर्ग में चैंपियन को 2020 में ईनाम के तौर पर तीन मिलियन डॉलर (करीब 22 करोड़ 54 लाख रुपए) मिलेंगे।
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स और पूर्व विजेता एंडी मरे को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नमेंट यूएस ओपन में वाइल्ड कार्ड मिला है। किम अपनी 2009 की सफलता को दोहरना चाहेंगी, जहां वह मां बनने के कारण लिए संन्यास से वापसी कर रही थीं। 2005, 2009 और 2010 में यूएस ओपन का खिताब जीतने वालीं किम सात साल के रिटायरमेंट के बाद 2020 की शुरुआत में वापसी करने में सफल रही थीं 2012 के बाद से वह अपना पहला यूएस ओपन टूर्नामेंट खेलेंगी।
विज्ञापन
दुनिया के 129वें नंबर के खिलाड़ी मरे करीब से कट हासिल करने में चूक गए। 128 विश्व रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को यूएस ओपन में सीधे प्रवेश मिला है। 2017 और 2019 में वह चोट के कारण इस टूर्नमेंट में नहीं खेले थे और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद संन्यास के बारे में भी सोच रहे थे।
विज्ञापन
यूएसटीए के मुताबिक, इस साल टूर्नमेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को कुल 53.4 मिलियन डॉलर (करीब 399 करोड़ रुपए) राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी, जो पिछले साल 57.2 मिलियन डॉलर (करीब 427 करोड़ रुपए) से करीब सात फीसदी कम है।
विज्ञापन