फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US OPEN 2020: Serena williams enters into fourth round, Rohan Bopanna in doubles quarter finals

US OPEN 2020: चौथे दौर में पहुंचीं सेरेना, भारत की आखिरी उम्मीद रोहन बोपन्ना भी क्वार्टर फाइनल में

Sun, 06 Sep 2020 10:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
US OPEN 2020: Serena williams enters into fourth round, Rohan Bopanna in doubles quarter finals
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की पूर्व नंबर एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए पूर्व चैंपियन स्लोएन स्टीफंस को हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बनाई। सेरेना पर 22 साल पहले अमेरिकी ओपन में पदार्पण के बाद इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन छह बार की इस पूर्व चैंपियन ने अंतिम 12 में से 10 गेम जीतकर हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी स्टीफंस को 2-6, 6-2, 6-2 से हराकर फ्लशिंग मिडोज से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन


शनिवार को मैच के दौरान दर्शकों के बीच सेरेना की तीन साल की बेटी ओलंपिया भी मौजूद थी। मास्क पहनकर अपने पिता की गोद में बैठी हुई ओलंपिया ने जीत के बाद अपनी मां की तरफ हाथ लहराए। सेरेना ने भी लॉकर रूम की तरफ लौटते हुए अपनी बेटी को देखकर हाथ लहराया। अगले दौर में सेरेना का सामना यूनान की मारिया सकारी से होगा, जिन्होंने अमेरिकी की 19 साल की अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 6-1 से हराया।
विज्ञापन


अपनी दमदार सर्विस के लिए मशहूर सेरेना ने इस दौरान 12 ऐस लगाए। सेरेना के खिलाफ सात मैचों में छठी शिकस्त झेलने वाली 2017 अमेरिकी ओपन की चैंपियन स्टीफंस के सामने सेरेना पर एक समय हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अंतिम 12 से 10 गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव की जोड़ी ने छठे वरीय केविन क्राविट्ज और आंद्रियास मिएस की जोड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत और कनाडा की गैरवरीय जोड़ी ने शनिवार को हुए इस दूसरे दौर के मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी की जोड़ी को एक घंटा और 47 मिनट में 4-6 6-4 6-3 से शिकस्त दी।

बोपन्ना और शापोवालोव क्वार्टर फाइनल में जीन जूलियन रोजर और होरिया तेकाऊ की जोड़ी से भिड़ेंगे। सुमित नागल और दिविज शरण के बाहर होने के बाद बोपन्ना टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बचे हैं। सुमित नागल को एकल वर्ग के दूसरे दौर में आस्ट्रिया के दूसरे वरीय और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डोमीनिक थीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि दिविज और सर्बिया के उनके जोड़ीदार निकोला केसिच को पुरुष युगल के पहले दौर में ही निकोला मेकटिक और वेस्ली कूलहोफ की आठवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

दिन के अन्य मुकाबलों में 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स, 20वीं वरीय कैरोलिन मुकोवा और स्वेताना पिरोनकोवा भी चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। स्वेताना ने उलटफेर करते हुए 18वीं वरीय डोना वेकिच को 6-4, 6-1 से हराया। पुरुष वर्ग में 2019 के उप विजेता डेनिल मेदवेदेव और एक साल पहले सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले छठे वरीय मतियो बेरेटनी ने जीत दर्ज की। 10वें नंबर के खिलाड़ी एंड्रे रूबलोव, 15वें वरीय फेलिक्स आगर एलिसिम, 21वें वरीय एलेक्स डि मिनोर और वासेक पोसपिसिल ने भी चौथे दौर में प्रवेश किया। पोसपिसिल ने आठवें वरीय रोबर्टो बातिस्ता आगुत को 7-5, 2-6, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। वह अगले दौर में डि मिनोर से भिड़ेंगे जिन्होंने 11वें वरीय कारेन खचानोव को 6-4, 0-6, 4-6, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

सक्कारी ने एनिसिमोवा को हराया
मारिया सक्कारी लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर में पहुंच गई जिन्होंने 55 मिनट के भीतर अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 6-1 से हराया। 22वीं वरीयता प्राप्त एनिसिमोवा ने 28 सहज गलतियां की और चार विनर लगाए। 15वीं वरीयता प्राप्त सक्कारी ने आठ गलतियां की। अब उनका सामना सेरेना विलियम्स या स्लोएने स्टीफेंस से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed