फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US OPEN 2020: Serena Williams Entered the semifinals after beating Svetlana Pironkova

US OPEN 2020 को मिल गए अपने सभी सेमीफाइनलिस्ट, जानिए कौन किससे भिड़ेगा?

Thu, 10 Sep 2020 09:55 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 10 Sep 2020 09:55 AM IST
सार

  • महिलाओं के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार तड़के 4:30 बजे से शुरू होंगे
  • पुरुषों के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार तड़के 4:30 बजे से शुरू होंगे (IST)

विज्ञापन
US OPEN 2020: Serena Williams Entered the semifinals after beating Svetlana Pironkova
us open 2020 के सेमीफाइनलिस्ट - फोटो : यूएस ओपन

विस्तार

साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन को सिंगल इवेंट के अपने सभी सेमीफाइनलिस्ट मिल गए। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में डॉमिनिक थीम और डेनियल मेदवेदेव का सामना होगा तो दूसरे मैच में एलेक्जेंडर ज्वेरेव और पाब्लो कारेनो बुस्ता के बीच जंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

 




महिला वर्ग में दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापानी नाओमी ओसाका का सामना अब अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी से होगा तो दूसरे सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लैम का इंतजार कर रहीं दिग्गज सेेरेना विलियम्स बेल्जियम की विक्टोरिया अजारेंका से भिड़ेंगी। 
विज्ञापन

 

 

ज्वेरेव के सामने पाब्लो तो थीम को मेदवेदेव से चुनौती

US OPEN 2020: Serena Williams Entered the semifinals after beating Svetlana Pironkova
डेनियल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को तीन घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 7-6, 7-6, 6-3 से शिकस्त देकर लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में प्रवेश किया। वह पिछले 25 वर्षों में फ्लशिंग मीडोज के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मनी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1995 में बोरिस बेकर ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

ज्वेरेव का सामना अब पाब्लो कारेनो बुस्ता से होगा। पाब्लो चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मुकाबले में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 3-6, 7-6, 7-6, 0-6, 6-3 से हराकर दूसरी बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। पिछले 17 वर्षों में यह पहला मौका है जब पुरुष वर्ग के अंतिम आठ में जगह बनाने वाले किसी भी खिलाड़ी ने कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है।

ज्वेरेव इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे, लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ पाए थे। उन्हें तब डॉमिनिक थीम ने हराया था। इस बार थीम भी सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, इसी के साथ वह यूएस ओपन के इतिहास में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी बन गए। थीम ने एलेक्स डी मिनॉर को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 6-2, 6-4 से रौंदा।

थीम का सेमीफाइनल में मुकाबला 2019 के उपविजेता डेनियल मेदवेदेव से होगा। यह रूसी खिलाड़ी बगैर कोई सेट गंवाए शानदार अंदाज में क्वार्टर फाइनल तक का सफर करता है, जहां उसने विश्व के नंबर 10 खिलाड़ी रूबलेव को 7-6 (6), 6-3, 7-6 (5) की जीत के साथ रोका और फ्लशींड मेडोज के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जब भिड़ी दो सुपर मॉम

US OPEN 2020: Serena Williams Entered the semifinals after beating Svetlana Pironkova
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं के दूसरे क्वार्टरफाइनल में दो मॉम के बीच हुए रोचक जंग देखने को मिली। जहां अमेरिका की सेरेना विलियम्स बुल्गारिया की स्वेतलाना पिरोनकोवा पर भारी पड़ी। सेरेना ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए गैरवरीय प्राप्त पिरोनकोवा को 4-6,6-3,6-3 से शिकस्त देकर 14वीं बार यूएस ओपन जबकि कुल 39 बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तीन साल में अपना पहला और रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लैम से अब 38 वर्षीय सेरेना दो जीत दूर हैं। तीन साल में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही 31 वर्षीय पिरोनकोवा भले ही दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गईं, लेकिन अपने खेल से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

वह 2010 में विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंची थी। फाइनल में जगह बनाने के लिए सेरेना की टक्कर बेल्जियम की विक्टोरिया अजारेंका से होगा, जिन्होंने एलिस मेर्टेंस को 6-1 ,6-0 से हराकर आसानी से अंतिम चार का सफर तय किया।

तीसरे ग्रैंडस्लैम की तलाश में ओसाका

US OPEN 2020: Serena Williams Entered the semifinals after beating Svetlana Pironkova
नाओमी ओसाका - फोटो : social media

दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिका की शेल्बी रोजर्स को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरी बार यूएस ओपन जबकि कुल तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 2018 की चैंपियन नाओमी का सामना अब अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी से होगा जिन्होंने कजाखस्तान की यूलिया पुतिनसेवा को 6-3,6-2 से हराया। आर्थर ऐस स्टेडियम में मंगलवार की रात को खेले गए इस मैच में ओसाका ने सात ऐस जमाए और उन्होंने बेसलाइन पर भी अच्छा खेल दिखाया, इससे पहले 27 वर्षीय रोजर्स ने ओसाका के खिलाफ पिछले तीनों मैच जीते थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी गलती से 27 बार अंक गंवाए जबकि ओसाका ने ऐसा केवल आठ बार किया। दूसरी ओर जेनिफर ब्राडी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की 28वीं वरीयता प्राप्त ब्राडी ने कजाखस्तान की 23वीं वरीय यूलिया पुतिनसेवा को 6-3, 6-2 से पराजित किया। ब्राडी ने बेसलाइन से अपना दबदबा बनाया। उन्होंने पहले सेट में 4-0 और दूसरे सेट में 2-0 की बढ़त बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed