{"_id":"5f4dc90b8ebc3e54e854b62a","slug":"us-open-2020-all-match-upadtes-novak-djokovic","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open 2020: जोकोविच और ओसाका ने जीत के साथ की शुरुआत, गॉफ बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open 2020: जोकोविच और ओसाका ने जीत के साथ की शुरुआत, गॉफ बाहर
Tue, 01 Sep 2020 09:37 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic
- फोटो : ट्विटर- New York Post Sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोवाक जोकोविच ने वर्ष 2020 में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आसान जीत के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। मगर अमेरिकी युवा टेनिस स्टार कोको गॉफ को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।नविश्व के नंबर एक सर्बियाई खिलाड़ी ने अपना 18वें ग्रैंडस्लैम जीतने के अभियान की शुरुआत दामिर दाजुमहर पर 6-1, 6-4, 6-1 की जीत से की। इस तरह से उन्होंने इस साल अपना रिकार्ड 24-0 पर पहुंचा दिया है। उन्होंने इससे पहले आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘मैं अपने इस विजय क्रम को निश्चित तौर पर जारी रखना चाहता हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं हर दिन इसे पहली प्राथमिकता मानता हूं। यह मेरे लिए अतिरिक्त प्रेरणा जरूर है। इससे मुझे अधिक दमदार और बेहतर खेल दिखाने की प्रेरणा मिलती है।’ कोविड-19 महामारी के कारण इस बार यूएस ओपन में दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इस बीच 2018 की महिला चैंपियन नाओमी ओसाका को अपनी हमवतन जापानी खिलाड़ी मिसाकी दोइ के खिलाफ तीन सेट तक जूझना पड़ा। चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका को कोर्ट कवर करने में परेशानी हो रही थी, लेकिन आखिर में वह विश्व में 81वें नंबर की दोइ को 6-2, 5-7, 6-2 से हराने में सफल रही। अमेरिका की कोको गॉफ हालांकि पहले दौर में ही हार गईं। अनास्तेसिया सेवास्तोवा ने इस 16 वर्षीय खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-4 से हराया। पिछले साल गॉफ तीसरे दौर तक पहुंचने में सफल रही थीं।
विज्ञापन
महिला वर्ग में ही शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। उन्होंने एंजेलिना कालिनिना को 6-4, 6-0 से पराजित किया। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने अजला टोमजानोविच को 6-4, 6-4 से हराया। टूर्नामेंट में खेल रही सबसे युवा खिलाड़ी 15 वर्षीय रोबिन मोंटगोमेरी पहले दिन बाहर हो गईं। उन्हें 23वीं वरीय यूलिया पुतिन्तसेवा ने 6-1, 6-3 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग में स्टीव जॉनसन ने 16वीं वरीयता प्राप्त जॉन इसनर को तीन घंटे 50 मिनट तक चले मैच में 6-7 (5), 6-3, 6-7 (5), 6-3, 7-6 (3) से हराया। नौंवी वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्टजमैन भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। कैमरन नोरी ने उन्हें लगभग चार घंटे तक चले मैच में 3-6, 4-6, 6-2, 6-1, 7-5 से शिकस्त दी।
सातवीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने रीली ओपेलका को 7-6, 3-6, 6-1, 6-4 से जबकि 19वें वरीय टेलर फ्रिट्ज ने डोमिनिक कोफर को 6-7, 6-3, 6-2, 6-4 से पराजित किया। पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफेनोस सिटिसिपास, पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव और12वें वरीय डेनिस शापोवालोव ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई।