फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US OPEN 2019: Sumit Nagal stuns world, Defeated by Roger Federer but impressed everyone

US OPEN 2019: महान रोजर फेडरर से लड़कर हारे भारत के सुमित नागल

Tue, 27 Aug 2019 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 27 Aug 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
US OPEN 2019: Sumit Nagal stuns world, Defeated by Roger Federer but impressed everyone
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे साल के आखिरी ग्रैड स्लैम यूएस ओपन 2019 में भारत के सुमित नागल ने अपना ड्रीम डेब्यू किया। युवा नागल को अपने ग्रैंड स्लैम करियर के पहले ही मुकाबले में रोजर फेडरर से भिड़ना था। महान फेडरर के सामने नागल की हार का अनुमान तो कोई भी लगा सकता था, लेकिन भाारतीय टेनिस खिलाड़ी ने जिस अंदाज में खेला उसने सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले सेट में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और पुरुष एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर को 6-4 से हराकर चौंका दिया। इसके बाद फेडरर ने दूसरे सेट में 6-1 से जीत हासिल की। और मुकाबला 4-6, 6-1, 6-2, 6-4 से अपने नाम किया। नागल के पास इस गेम मे तीन ब्रेक पॉइंट थे। 
विज्ञापन


पूरे मैच में नागल ने फेडरर को कड़ी चुनौती दी। उनके खेल से कभी भी नहीं लगा कि वह आसानी से हार मानने वाले हैं। फेडरर के अच्छे शॉट्स के बावजूद वह टिके रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागल ने 6-4 से पहला सेट जीतकर पूरी दुनिया को सन्न कर दिया। 0-30 से वापस आकर उन्होंने स्कोर को 40-30 तक पहुंचाया। यह उनकी मानसिक दृढ़ता को दिखाता है। नागल ने फेडरर की दूसरी सर्विस पर फोरहैंड लगाकर अपने गेम की शुरुआत की थी।

मैच में फेडरर की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन नागल के लिये तो यह शानदार आगाज था। इस भारतीय ने पहला सेट जीतकर दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने तीसरे गेम में फेडरर के डबल फाल्ट का फायदा उठाकर ब्रेक प्वाइंट लिया।

फेडरर जब एटीपी रैंकिंग में 190वें नंबर के खिलाड़ी को समझने की कोशिश कर रहे थे तब नागल ने अपने रिटर्न और फोरहैंड से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अभी फेडरर और दर्शक कुछ समझ पाते कि नागल ने दूसरी बार उनकी सर्विस तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने 0-30 से पिछड़ने के बाद अपनी सर्विस बचायी।

नागल ने अपने करारे शॉट से फेडरर को नेट पर आने का मौका नहीं दिया। इस बीच फेडरर अपनी गलतियों पर काबू पाने के लिये संघर्ष कर रहे थे। फेडरर ने पहले सेट में 19 सहज गलतियां की जबकि नागल ने इस बीच केवल नौ ऐसी गलतियां की। इसके बाद उम्मीदें बढ़ गई, लेकिन फेडरर ने खुद को संभाला और फिर नागल को अपना असली खेल दिखाया। उन्होंने पहले से बेहतर सर्विस करनी शुरू की और नेट पर आकर अंक बनाने शुरू कर दिए।

दूसरे सेट में जल्द ही वह 5-0 से आगे हो गए और सातवें गेम में उन्होंने यह सेट जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस बीच नागल ने छह सेट प्वाइंट बचाए और दो बार उनके पास ब्रेक प्वाइंट का मौका भी आया। नागल अब भी चुनौती दे रहे थे, लेकिन फेडरर अपने रंग में लौट आए थे।

तीसरे और चौथे सेट में भी कहानी वैसे ही आगे बढ़ी। नागल ने कुछ अंक जुटाए, लेकिन मुकाबला अब एकतरफा दिखने लगा था। बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने मैच के लिए सर्विस की तो नागल ने कुछ अच्छे रिटर्न से 0-40 का स्कोर कर दिया।

फेडरर ने पांच ब्रेकप्वाइंट बचाकर आखिर में मैच अपने नाम किया। यह मैच दो घंटे 25 मिनट तक चला। नागल हालांकि दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। वह कुछ आटोग्राफ देकर और तालियों के बीच आर्थर ऐस स्टेडियम से बाहर गए।

 

प्रजनेश भी पहले दौर में हारे

इससे पहले सोमवार देर रात भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को हार का सामना करना पड़ा। 88वीं रैंकिंग वाले भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को पहले राउंड में सिनसिनाटी मास्टर्स के विजेता और वर्ल्ड नंबर-5 रूस के दानिल मेदवेदेव ने 6-4, 6-1, 6-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed