{"_id":"5d69b5f58ebc3e01702cf89d","slug":"us-open-2019-roger-federer-beats-dan-evans-to-reach-fourth-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस ओपन: फेडरर अंतिम-16 में, निशिकोरी तीसरे दौर में हारकर बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
यूएस ओपन: फेडरर अंतिम-16 में, निशिकोरी तीसरे दौर में हारकर बाहर
Sat, 31 Aug 2019 05:23 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने आसानी से यूएस ओपन के तीसरे दौर की बाधा पार कर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। शुरुआती दो मुकाबलों में संघर्ष करने वाले 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने ब्रिटेन के डान इवांस को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2,6-2,6-1 से पराजित किया। वहीं जापान के केई निशिकोरी तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
सातवें वरीय निशिकोरी को ऑस्ट्रेलिया के 20 साल के एलेक्स डि मिनौर के हाथों 2-6, 4-6, 6-2, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी मिनौर की यह करियर की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने पहली बार शीर्ष दस में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया। वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में चौथे दौर में पहुंचे।
विज्ञापन
महिलाओं में दुनिया की नंबर एशले बार्टी, नंबर तीन कैरोलिना प्लिस्कोवा, नंबर दस सेरेना विलियम्स और पेट्रा मेट्रिक भी चौथे दौर में पहुंच गईं। बार्टी ने मारिया सकारी को 7-5, 6-3 से प्लिस्कोवा ने ओंस जबेयूर को 6-1,4-6, 6-4 से और पेट्रा मेट्रिक ने अनास्तासिजा सेवास्तोवा 6-4,6-3 से शिकस्त देकर प्री क्वार्ट फाइनल में प्रवेश किया। तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कैरोलिना मुचोवा 6-3,6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
नडाल व ज्वेरेव तीसरे दौर में
तीन बार के चैंपियन राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस के चोट के कारण हटने से अगले दौर में प्रवेश किया। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रांसेस टियाफो को 6-3, 3-6, 6-2, 2-6, 6-3 से और डेनिल मेदवेदेव ने हुगो डेलिन को 6-3, 7-5, 5-7, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।