फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   us open 2019: fight in big three novak djokovic, roger federer and rafael nadal

यूएस ओपनः खिताब के लिए बिग थ्री में होगी रोचक जंग

Mon, 26 Aug 2019 05:48 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 26 Aug 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
us open 2019: fight in big three novak djokovic, roger federer and rafael nadal
फेडरर, जोकोविच और नडाल - फोटो : file

बिग थ्री के नाम से मशहूर गत चैंपियन नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर सोमवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे। कई युवा खिलाड़ी 'बिग थ्री' की चुनौती शुरू में समाप्त करने की कोशिश करेंगे लेकिन उनके लिए मुकाबले इतने आसान नहीं होंगे। 

विज्ञापन


शीर्ष वरीय जोकोविच की निगाह 17वें ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। उन्होंने पिछले पांच में से चार ग्रैंड स्लैम जीते हैं। जून में फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्हें नडाल से हार मिली थी। शीर्ष वरीय जोकोविच अपने अभियान की शुरुआत स्पेन के रॉबर्टो कैर्बलेस के खिलाफ करेंगे।
विज्ञापन


तीन बार के चैंपियन और 18बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया के क्वालिफायर जॉन मिलमैन के खिलाफ खेलेंगे। इन तीनों खिलाड़ियों को केई निशिकोरी, डेनिल मेदवेदेव, डोमिनिक थिएम, स्टेफानोस सितसिपास और अलेक्जेंडर ज्वेरेव से कड़ी चुनौती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फेडरर की पहली भिड़ंत 22 साल के नागल से 

पांच बार के चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के 190वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल के खिलाफ मंगलवार को करेंगे। नागल पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में खेलेंगे।

नागल ने कहा कि मुझे इस क्षण का लुत्फ उठाना चाहिए और अपने शॉट खेलने चाहिए। आप इसी दिन का इंतजार करते हैं, जब आप युवा खिलाड़ी होते हैं तो यही चाहते हैं। आप सोचते है कि एक दिन आप फेडरर के खिलाफ खेलें, एक दिन आप नदाल का सामना करें। मैं इस सपने को पूरा करके बहुत खुश हूं। फेडरर ने 11 साल (2008 के बाद) से यहां खिताब नहीं जीता है। वह इस बार 21वीं ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। 
 

सेरेना की पहली टक्कर शारापोवा से 

महिलाओं में  अमेरिका की 37 वर्षीय सेरेना 24वां खिताब जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेंगी। हालांकि उनकी राह आसान नहीं हैं। तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन का सामना पहले ही दौर में रूस की मारिया शारापोवा से होगा। सेरेना को पिछले साल फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से हार का सामना करना पड़ा था। 

अगर सेरेना इस बार ट्रॉफी जीत लेती हैं तो वह मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। क्वार्टर फाइनल में सेरेना का सामना दूसरी वरीय और फ्रेंच ओपन चैंपियन एशले बार्टी से हो सकता है। 

सेरेना ने 2017 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है, हालांकि तीन बार फाइनल में पहुंचीं। बार्टी, ओसाका, हालेप और चेक गणराज्य की तीसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा भी खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed