यूएस ओपन में सबसे बड़ा उलटफेर, रोजर फेडरर को इस खिलाड़ी ने किया बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर मंगलवार को यूएस ओपन में सबसे बड़े उलटफेर का शिकार हो गए। फेडरर अपने करियर में पहली बार शीर्ष 50 से बाहर रैंकिंग वाले विरोधी खिलाड़ी से हारे हैं। फेडरर ने खराब सर्विस की। उनका खेल भी स्तर का नहीं लगा और आखिरकार वह बाहर हो गए।
आर्थर एश स्टेडियम में धीमे और थके हुए नजर आ रहे फेडरर ने 10 बार डबल फॉल्ट किया। वह तीन बार सेट प्वाइंट लेने में कामयाब नहीं हुए और चौथे राउंड में जॉन मिलमैन के सामने स्विस स्टार ने घुटने टेक दिए। बता दें कि यह मैच सोमवार को शुरू हुआ जो देर रात 1 बजे तक चला, जिस वजह से मंगलवार का दिन गिना गया।
मिलमैन के हाथों फेडरर को चार सेट में 6-3, 5-7, 6-7 (7), 6-7 (3) से शिकस्त झेलनी पड़ी। यूएस ओपन में पिछले 14 एडिशन में यह दूसरा मौका है जब फेडरर क्वार्टरफाइनल से पहले बाहर हो गए। 20 ग्रैंडस्लेम के बादशाह फेडरर ने पांच बार यूएस ओपन खिताब जीता है।
Absolutely stunning upset as @johnhmillman defeats Federer 3-6, 7-5, 7-6, 7-6 under the lights in Arthur Ashe Stadium!
Millman's first top ten victory lands him a spot in the QF against Djokovic...#USOpen pic.twitter.com/4DPEOJpJw7 — US Open Tennis (@usopen) September 4, 2018
फैंस को इंतजार था कि क्वार्टरफाइनल में रोजर फेडरर और 13 बार के प्रमुख चैंपियन नोवाक जोकोविच के बीच भिड़ंत होगी। मगर अब छठीं वरीय जोकोविच को 55वीं रैंक वाले मिलमैन की चुनौती मिलेगी।
इससे पहले जोकोविच ने टूर्नामेंट में दूसरी बार मेडिकल टाइमआउट लिया। उन्होंने फिर वापसी करते हुए पुर्तगाल के 68वीं रैंक वाले जोआओ सोउसा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से मात दी।
जोकोविच ने मैच के बाद कहा, 'मैं 21 साल का नहीं रहा। वह 10 साल पहले की बात थी। मैं अभी भी उम्रदराज खुद को महसूस नहीं करता। मगर उसी समय बायोलॉजिकल घड़ी आपके पक्ष में काम नहीं करती। आपको कभी समय बिताना होता है।' जोकोविच ने लगातार 11वीं बार क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।