फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2018: David Ferrer retires injured, Nadal, murray and stan wawrinka into second round after

हार के साथ फेरर की 'ग्रैंड स्लैम' विदाई, नदाल-मरे-वावरिंका की यूएस ओपन में वापसी

Tue, 28 Aug 2018 10:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
US Open 2018: David Ferrer retires injured, Nadal, murray and stan wawrinka into second round after
नडाल-फेरर

अपने करीबी दोस्त गत चैंपियन राफेल नडाल से पहले दौर के मैच में पिछड़ने के बाद डेविड फेरर ने ग्रैंडस्लैम को अलविदा कह दिया जबकि एंडी मरे और स्टान वावरिंका ने जीत के साथ यूएस ओपन में वापसी की। दुनिया के पूर्व तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेरर अब 148वीं रैंकिंग पर है। उन्होंने दूसरे सेट में 4-3 से बढ़त बनाने के बावजूद कोर्ट छोड़ दिया। बाएं पैर की चोट के कारण दो बार उन्हें मेडिकल सहायता लेनी पड़ी थी। पहला सेट नदाल ने 6-3 से जीता था।  

विज्ञापन


नडाल का सामना अब कनाडा के वासेक पोस्पिसिल से होगा। सेमीफाइनल में उनकी टक्कर अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हो सकती है जिन्होंने अमेरिका के डोनाल्ड यंग को 6-0, 6-3, 6-4 से हराया। अब उनका सामना अमेरिका के डेनिस कुडला से होगा जिन्होंने इटली के मातेओ बेरेतिनी को 6-4, 7-5, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


वहीं, मरे ने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-7, 6-3, 7-5, 6-3 से मात दी। जनवरी में कूल्हे का ऑपरेशन कराने वाले मरे इस साल यह पांचवां टूर्नामेंट ही खेल रहे हैं। अब वह स्पेन के 31वीं वरीयता प्राप्त फर्नांडो वर्दास्को से खेलेंगे। दो साल पहले यहां खिताब जीतने वाले वावरिंका ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 6-2, 7-5 से हराया। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने अमेरिका के रियान हैरीसन को 7-6, 5-7, 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड फेरर ने कहा, 'यह मेरा आखिरी ग्रैंडस्लैम है। मुझे दुख है कि मैं यह मैच पूरा नहीं कर सका। इस टूर्नामेंट की बहुत सारी अच्छी यादें मेरे साथ हैं। मुझे खेद है कि मैं इस बार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका।'
 
इस मौके पर राफेल नडाल ने कहा, 'अपने अंतिम ग्रैंडस्लैम में फेरर को बेहतर विदाई मिलनी चाहिए थी। वह एक महान खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं। हमने कॅरिअर में कई महत्वपूर्ण पल साझा किए हैं। रोलां गैरों फाइनल के अलावा डेविस कप जीत में उनके साथ शामिल रहा हूं।'  इसके अलावा रोजर फेडरर ने कहा, 'वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और भविष्य के लिए उनको मेरी ढेरों शुभकामनाएं। उनको कोर्ट में बहुत मिस करेंगे।

बता दें कि 2013 के फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे फेरर। उन्होंने दो-दो बार यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेला है।

सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

US Open 2018: David Ferrer retires injured, Nadal, murray and stan wawrinka into second round after
सेरेना विलियम्स - फोटो : file photo

सेरेना विलियम्स ने मागडा लिनेट को 6-4, 6-0 से हराकर अमेरिकी ओपन में शानदार शुरुआत की। छह बार यहां खिताब जीत चुकी सेरेना पिछले साल बेटी को जन्म देने के कारण यहां नहीं खेल सकी थी। दुनिया की 68वें नंबर की खिलाड़ी पोलैंड की लिनेट पहली बार सेरेना का सामना कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed