{"_id":"59b14b294f1c1be27f8b4a9a","slug":"us-open-2017-all-women-s-semifinal-in-women-s-single-event-after-36-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open: महिला एकल सेमीफाइनल में 36 साल बाद होगा ये कारनामा ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open: महिला एकल सेमीफाइनल में 36 साल बाद होगा ये कारनामा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
वीनस विलियम्स
- फोटो : Fox News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार किसी अमेरिकी महिला का ही यूएस ओपन की चैंपियन बनना तय हो गया है, क्योंकि 1981 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली सभी खिलाड़ी अमेरिकी हैं। सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स ने दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वीतोवा को शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया था।
वीनस की नजरें तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब पर है जो 2000 और 2001 में जीत चुकी हैं। उनका सामना स्लोएने स्टीफें से होगा जबकि 20वीं वरीयता प्राप्त कोको वांडेवेघे का मुकाबला 15वीं वरीयता प्राप्त मेडिसन की से होगा। मेडिसन की ने इस्टोनिया की क्वालीफायर केइया कानेपी को 6-3, 6-3 से हरा दिया है। यूएस ओपन महिला फाइनल में 2002 में आखिरी बार दोनों अमेरिकी खिलाड़ी आमने-सामने थीं जिसमें सेरेना ने वीनस को हराया था।
इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन उपविजेता रहीं 37 बरस की वीनस 1994 में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद किसी ग्रैडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। अन्य मुकाबलो में वांडेवेघे ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को 7-6, 6-3 से हराया।