{"_id":"5f3e0ef34aea9712e3455649","slug":"two-players-in-contact-with-corona-infected-out-of-western-and-southern-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए दो खिलाड़ी वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए दो खिलाड़ी वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन से बाहर
Thu, 20 Aug 2020 11:19 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 20 Aug 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी ओपन से पहले होने वाले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट से दो खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। आयोजकों ने बुधवार को एक बयान जारी करके एलान किया कि दो खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से बाहर करके पृथकवास में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकी उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। यह टूर्नामेंट आम तौर पर सिनसिनाटी में होता है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे न्यूयार्क में कराया जा रहा है। अमेरिकी ओपन 31 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन