फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Two players found corona positive during qualifiers, out of Australian open

ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग में दो खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव, दोनों टूर्नामेंट से बाहर

Tue, 12 Jan 2021 02:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Jan 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Two players found corona positive during qualifiers, out of Australian open
ऑस्ट्रेलिया ओपन - फोटो : Social media

कतर के दोहा में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वालीफाइंग में हिस्सा ले रहे दो खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टेनिस टूर्नामेंट से हटा दिया गया है और होटल में पृथकवास में रखा गया है। क्वालीफायर में चौथे वरीय अमेरिका के डेनिस कुडला को सोमवार को मोरक्को के इलियट बेनकेट्रिट के खिलाफ पहले दौर में 6-4, 6-3 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया। अर्जेंटीना के फ्रेंसिस्को केरुनडोलो को भी स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज के खिलाफ 6-2, 6-4 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया। क्वालीफायर टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार ऑस्ट्रेलिया के बाहर हो रहा है।

विज्ञापन


टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने बयान में पुष्टि की है कि टूर्नामेंट के दौरान दो पॉजिटिव नतीजे पाए गए और दोनों खिलाड़ियों को सरकार द्वारा संचालित मेडिकल होटल में स्थनांतरित किया गया है, जहां पृथकवास के कड़े नियमों का पालन किया जा रहा है। इन दोनों के हटने से ऑस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक डेन स्वीनी और स्पेन के मारियो विलेला मार्टिनेज को वाकओवर मिला और वे क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed