{"_id":"ae5cb155f1703d16f7b06f9d1c495073","slug":"tsonga-beats-federer-in-toronto-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर का सपना तोड़ चैंपियन बने सोंगा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर का सपना तोड़ चैंपियन बने सोंगा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Aug 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक चार दिग्गज खिलाड़ियों की चुनौती ध्वस्त करते हुए आखिरकार फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ने टोरंटो मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर ही लिया।
विज्ञापन
वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच, एंडी मरे और दिमित्रोव को हराने के बाद फाइनल में सोंगा के सामने स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर की चुनौती थी। मगर 13वीं सीड सोंगा ने यह मुकाबला सीधे सेटों में 7-5, 7-6 से हराकर रोजर का करियर का 80वां खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
पिछले 12 वर्षों में यह पहली बार है जब सोंगा ने चार शीर्ष खिलाड़ियों को पराजित किया है। सोंगा ने तीसरे राउंड में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को हराया था। इसके बाद उन्होंने दो बार के चैंपियन और आठवीं सीड मरे को क्वार्टर फाइनल में जबकि सेमीफाइनल में सातवीं सीड दिमित्रोव को हराया था।
विज्ञापन
सोंगा की इस जीत को पिछले राउंड में शीर्ष खिलाड़ियों को हरा चुके सोंगा और फेडरर के बीच फाइनल काफी रोमांचक माना जा रहा था लेकिन फेडरर पूरे मैच में एक भी बार सर्विस ब्रेक करने का मौका हासिल नहीं कर पाए। हालांकि अनुभवी स्विस खिलाड़ी ने सोंगा को भी ब्रेक के अधिक मौके नहीं दिए लेकिन पहले सेट में सोंगा ने यह मौका बनाया और पहला सेट 7-5 से जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
सोंगा ने फिर दूसरे सेट में भी अपना दबदबा बनाकर रखा। इस सेट में कोई भी खिलाड़ी ब्रेक प्वाइंट नहीं ले पाया और सेट टाईब्रेक में चला गया। सोंगा ने फिर लगातार चार अंक लिए और एक समय स्कोर 3-3 पर पहुंच गया लेकिन फिर सोंगा ने फेडरर की सर्विस ब्रेक करने के साथ ही टाईब्रेक और मैच जीत लिया।