फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis world reacts to Novak Djokovic disqualification from US Open

US OPEN से बाहर किए गए सबसे बड़े दावेदार जोकोविच, टेनिस जगत ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Mon, 07 Sep 2020 10:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 07 Sep 2020 10:02 AM IST
सार

रोजर फेडरर के नाम 20 और नडाल के नाम 19 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं, ऐसे में जोकोविच के पास अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सुनहरा मौका था। जोकोविच की इस गलती के लिए उनकी रैंकिंग पॉइंट भी घटा दी जाएगी। नियमों के मुताबिक यूएस ओपन के प्री क्वार्टर मुकाबले तक पहुंचने में उन्हें जो भी राशि मिलेगी, उसमें बतौर जुर्माना कटौती होगी।

विज्ञापन
Tennis world reacts to Novak Djokovic disqualification from US Open
लाइन जज का हाल-चाल पूछते नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के मद्देनजर राफेल नडाल और चोटिल होने की वजह से रोजर फेडरर के हटने के बाद नोवाक जोकोविच को ही यूएस ओपन का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन रविवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल में महिला लाइन जज को अनजाने में गेंद मारने के बाद जोकोविच को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन



विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर इसके लिए खेद जताया। जोकोविच ने इस घटना को काफी दुखद और गलत बताया। दुनियाभर के खेलप्रेमियों के बीच यह खबर आग की तरह फैल चुकी है। फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं तो टेनिस जगत के दिग्गजों ने भी अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर निक किर्गियोज ने जोकोविच को ट्रोल करने के लिए ट्विटर पर एक पोल बना दिया, जिसमें उन्होंने फैंस से सवाल किया कि अगर मैंने यह गलती की होती तो मुझपर कितने साल का प्रतिबंध लगता।

 
 
 

 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed