{"_id":"5f1b98ea8ebc3e63b37675ea","slug":"tennis-will-return-from-palermo-women-open-in-august-simona-halep-will-participate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में पालेर्मो महिला ओपन से होगी टेनिस की वापसी, सिमोना हालेप लेंगी भाग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अगस्त में पालेर्मो महिला ओपन से होगी टेनिस की वापसी, सिमोना हालेप लेंगी भाग
Sat, 25 Jul 2020 07:59 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
सिमोना हालेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप और 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्तापेंको सहित शीर्ष खिलाड़ी तीन से नौ अगस्त के बीच होने वाले पालेर्मो महिला ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। यह मार्च के बाद पुरुष और महिला वर्ग में पहला आधिकारिक टूर्नामेंट होगा। इसके साथ टेनिस की वापसी होगी।
विज्ञापन
हालेप और ओस्तापेंको के अलावा मार्केटा वांडेरसोवा, योहाना कोंटा, पेत्रा मार्टिच और मारिया सकारी भी इसमें चुनौती पेश करेंगी। अमूमन क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में शीर्ष खिलाड़ी भाग नहीं लेती थी, लेकिन इस बार कोरोना के कारण लंबे आराम के बाद इस टूर्नामेंट से खिलाड़ी वापसी करेंगी। इसलिए चोटी की खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहती हैं।
विज्ञापन