{"_id":"60bc5f8cc09aad6a5670c49b","slug":"tennis-player-roger-federer-is-considering-withdrawing-from-the-french-open-despite-reaching-the-last","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस: रोजर फेडरर बीच में छोड़ सकते हैं फ्रेंच ओपन, कहा- विंबलडन है उनकी प्राथमिकता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस: रोजर फेडरर बीच में छोड़ सकते हैं फ्रेंच ओपन, कहा- विंबलडन है उनकी प्राथमिकता
Sun, 06 Jun 2021 03:02 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 06 Jun 2021 03:02 PM IST
सार
अपने 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे रोजर फेडरर को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जीत के लिये चार सेट तक जमकर पसीना बहाना पड़ा। हालांकि रोजर फेडरर बीच में फ्रेंच ओपन को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर अंतिम 16 में पहुंचने के बाद भी फ्रेंच ओपन से हटने पर विचार कर रहे हैं। रविवार को फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में फेडरर ने डोमिनिक कोएफर को 7-6, 6-7, 7-6 और 7-5 से मात दी थी। बता दें कि यह मुकाबला तीन घंटे 35 मिनट तक चला था।
विज्ञापन
मैच खेलने के बाद फेडरर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं मैच खेलने जा रहा हूं या नहीं। बता दें कि दो महीने के बाद रोजर फेडरर 40 साल के हो जाएंगे। फेडरर का अगल मुकाबला सोमवार को चौथे राउंड में इटली के माटेओ बेरेटिनी से होने वाला है। मैच के बाद फेडरर ने कहा कि मुझे फैसला करना है कि आगे खेल जारी रखना है या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्या घुटने पर दबाव डालना जोखिम भरा है? क्या यह आराम करने का अच्छा समय नहीं है? बता दें कि रोजर फेडरर 20 बार के ग्रैंडस्लैम खिताब के विजेता रहे हैं और 2020 में उन्होंने दो बार घुटने की सर्जरी करवाई थी। फेडरर ने कहा कि इस साल विंबडलन उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
रोजर फेडरर 20 जून से शुरू होने वाले विंबलडन में नौंवे खिताब के लिए उतरेंगे। फेडरर ने तीन घंटे तक कोर्ट में रहने के बाद कहा कि हर मैच मे मुझे स्थिति का पूनर्मूल्यांकन करना होता है और अगली सुबह देखना होता है कि मैं किस स्थिति में उठता हूं और मेरा घुटना कैसा चल रहा है।
फेडरर 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे हैं जो कि रिकार्ड है। उनके बाद नोवाक जोकोविच (54) और राफेल नडाल (50) का नंबर आता है। ये तीनों पहली बार ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के एक ही 'हॉफ' में हैं और इन सभी का मुकाबला सोमवार को इटली के खिलाड़ियों से होगा।
आठवीं वरीयता प्राप्त फेडरर नौवें वरीय मैटियो बेरेटिनी से, शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच लॉरेंजो मुसेटी से और तीसरी वरीयता प्राप्त नडाल 18वें वरीय यानिक सिनर का सामना करेंगे।