{"_id":"5fd10452b1c65b06bd26f54b","slug":"tennis-line-judge-david-rocher-banned-for-betting-on-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजी के आरोप में टेनिस लाइन जज डेविड रोचर 18 महीने के लिए प्रतिबंधित","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सट्टेबाजी के आरोप में टेनिस लाइन जज डेविड रोचर 18 महीने के लिए प्रतिबंधित
Wed, 09 Dec 2020 10:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
tennis
टेनिस लाइन जज डेविड रोचर को मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में बुधवार को 18 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया, जिसमें चार महीने की सजा को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट (टेनिस की भ्रष्टाचार रोधी इकाई) ने कहा कि फ्रांस के इस लाइन जज पर जनवरी से अक्टूबर 2019 तक 11 बार सट्टा लगाने का आरोप है । उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
रोचर ने सट्टा लगाने के आरोपों को स्वीकार कर लिया है लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं करने की बात से सहमत नहीं हैं।
उन पर यह प्रतिबंध छह दिसंबर 2020 से छह फरवरी 2022 तक लागू रहेगा। उन पर पांच हजार डॉलर का जुर्माना भी लगा जिसमें से चार हजार डॉलर की छूट दे दी गई।