{"_id":"5f09f7d0e7877e5b2f4b7e46","slug":"tennis-integrity-unit-eyes-on-questionable-exhibition-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस इंटिग्रिटी इकाई की निगाहें संदिग्ध प्रदर्शनी मैचों पर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस इंटिग्रिटी इकाई की निगाहें संदिग्ध प्रदर्शनी मैचों पर
Sat, 11 Jul 2020 11:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
tennis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस इंटिग्रिटी इकाई ने प्रदर्शनी टूर्नामेंट के आयोजन में 24 संदिग्ध मैचों पर चिंता व्यक्त की है जबकि कोरोना वायरस महामारी के चलते पुरूष और महिला टूर बंद हैं।
विज्ञापन
टेनिस इंटिग्रिटी इकाई (टीआईयू) खेल में मैच फिक्सिंग के मामलों की जांच करती है, उसने शुक्रवार को कहा कि उसे अप्रैल और जून के बीच आयोजित किये गये निजी टूर्नामेंट के मैचों की रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट सट्टेबाजी करने वाली कंपनियों द्वारा दायर की गई हैं जो मैचों के दौरान असामान्य सट्टेबाजी पैटर्न पर नजर रखती है। हालांकि संदिग्ध सट्टेबाजी पैटर्न का मतलब जरूरी नहीं है कि मैच फिक्स किया गया था। लेकिन अगर खिलाड़ी के चोटिल होने की अंदरूनी खबर बाहर आती है तो भी इसी तरह का पैटर्न देखने को मिलता है।
विज्ञापन
टीआईयू ने बयान में कहा, 'लॉकडाउन के दौरान टेनिस में संदिग्ध सट्टेबाजी को पक्के संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि भ्रष्टाचारी सक्रिय बने हुए हैं और जब अगस्त में पेशेवर टेनिस बहाल होगा तो उनके खेल पर अपना ध्यान बढ़ाने की संभावना है।'