{"_id":"5ae396d64f1c1b61098b6a87","slug":"ten-time-barcelona-champion-rafael-nadal-win-the-clay-court-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"नडाल के नाम एक और कीर्तिमान, क्ले कोर्ट पर दर्ज की लगातार रिकॉर्ड 17वीं जीत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नडाल के नाम एक और कीर्तिमान, क्ले कोर्ट पर दर्ज की लगातार रिकॉर्ड 17वीं जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को क्ले कोर्ट पर लगातार 17वीं जीत दर्ज की। साथ ही क्ले कोर्ट पर लगातार 42वां सेट जीता। पिछले हफ्ते ही मोंटे कार्लो में उन्होंने लगातार 35 सेट जीतने के गुलिरमो कोरिया का रिकॉर्ड तोड़ा था। वह ओपन ईरा में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
31 वर्षीय स्पेनिश स्टार ने शुक्रवार को बार्सिलोना ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में स्लोवाकिया के क्वालिफायर मार्टिन क्लिजान को 6-0, 7-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पिछले हफ्ते ही रिकॉर्ड 11वां मोंटे कार्लो खिताब जीतने वाले नदाल बार्सिलोना में भी रिकॉर्ड 11वीं ट्रॉफी जीतनेे से दो कदम दूर हैं। वह दो टूर्नामेंट 11-11बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन