फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tata Open Maharashtra: prajnesh gunneswaran off to a winning start, Kadhe loses in opening round

महाराष्ट्र ओपनः प्रजेनश अंतिम-16 में, पहले दौर में यानिक को हराया

Wed, 05 Feb 2020 08:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 05 Feb 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Tata Open Maharashtra: prajnesh gunneswaran off to a winning start, Kadhe loses in opening round
प्रजनेश गुणेश्वरन - फोटो : pti

भारत के नंबर एक खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया। प्रजनेश ने जर्मनी के यानिक मेडेन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6 (7-4), 7-6 (7-5) से पराजित किया। दोनों सेट टाईब्रेकर में खिंचे। अंतिम 16 में अब उनका सामना दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वो से होगा।

विज्ञापन


वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी अर्जुन काधे को चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली के हाथों 2-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। लाया इवाश्का ने इवगेनी डोंस्की को 6-3, 6-2 से, इगोर गेरासिमोव ने पाओलो लोरेंजी को 6-2,6-3 से, निकोला मिलोेजेविक ने एंटोनी होआंग को 7-6,6-4 से और रॉबेर्टो मरकोरा ने लुकास रोसोल को 6-3,6-2 से शिकस्त देकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।  
विज्ञापन


पेस-मैथ्यू क्वार्टर फाइनल में : दिग्गज लिएंडर पेस ने भी युगल में ऑस्ट्रेलिया के अपने जोड़ीदार मैथ्यू इबडेन के साथ पहले दौर की बाधा पार कर ली। पेस-मैथ्यू ने भारत के ही दिविज शरण और ऑस्ट्रेलिया के अर्टेम सिताक  की जोड़ी को 6-2,7-6 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed