फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tata Open Maharashtra Open 2019: Rohan Bopanna, divij sharan pull-off thriller to enter final

टाटा ओपन महाराष्ट्र: फाइनल में पहुंचे रोहन बोपन्ना और शरण

Sat, 05 Jan 2019 01:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 05 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tata Open Maharashtra Open 2019: Rohan Bopanna, divij sharan pull-off thriller to enter final
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने लगातार दूसरे मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए साइमन बोलेली और इवान डोडिज को हराकर टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने इटली के बोलेली और क्रोएशिया के डोडिज पर 6-3, 3-6, 15-13 से जीत दर्ज की। दोनों ने कल लिएंडर पेस और मिगुल एंजेल रेयेस वारेला के खिलाफ छह मैच प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


इस बार दोनों का सामना ग्रैंडस्लैम विजेता जोड़ी से था और उन्होंने टेनिसप्रेमियों को निराश नहीं किया । बोलेली ने 2015 में फेबियो फोगनिनी के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन युगल खिताब जीता था जबकि डोडिज ने उसी साल मार्शेलो मेलो के साथ फ्रेंच ओपन जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोपन्ना और शरण का एटीपी टूर पर साथ में यह पहला फाइनल होगा। अब उनका सामना ब्रिटेन के ल्यूक बामब्रिज और जानी ओ मारा की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed