{"_id":"5e40e0728ebc3ee5f523f422","slug":"tata-maharashtra-open-jiri-vesely-wins-title-goransson-rungkat-claim-doubles-crown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TATA MAHARASHTRA OPEN: जिरी वेस्ली बने चैंपियन, फाइनल में गेरासिमोव को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
TATA MAHARASHTRA OPEN: जिरी वेस्ली बने चैंपियन, फाइनल में गेरासिमोव को हराया
Mon, 10 Feb 2020 10:27 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
जेरी विस्ले
- फोटो : ट्विटर
चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली ने बेलारूस के इगोर गेरासिमोव को हराकर टाटा ओपन महाराष्ट्र का एकल खिताब अपने नाम किया। पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस खिलाबी मुकाबले में गेरासिमोव को 7-6 (7-2), 5-7, 6-3 से हराते हुए वेस्ली ने 546,355 डॉलर इनामी इस टूर्नामेंट का फाइनल अपने नाम किया। करीब सवा दो घंटे चले इस मैच का पहला सेट वेस्ली ने 7-6 से अपने नाम किया। एक समय दोनों 5-5 की बराबरी पर थे और फिर दोनों ने 6-6 की बराबरी हासिल की, इसके बाद यह सेट टाइब्रेकर में गया, जहां वेस्ली ने 7-2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
दूसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। एक समय दोनों 5-5 से बराबरी पर थे, लेकिन गेरासिमोव ने पहले 6-5 की बढ़त हासिल की और फिर 7-5 से यह सेट जीतकर मैच को तीसरे और निर्णायक सेट में ले जाते हुए रोमांचक बना दिया। निर्णायक सेट में हालांकि वेस्ली ने 6-3 से जीत हासिल की। वेस्ली ने जहां पहले सेमीफाइनल में दूसरे सीड रिकार्डस बेरांकिस को 6-7 (8-10), 7-6 (7-3), 7-6 (9-7) से हराया था जबकि जेरासिमोव ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 7-6 (7-2), (6-4) से मात दी थी। इससे पहले, इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रुंगकाट और स्वीडन के आंद्रे गोरांसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया।
विज्ञापन