{"_id":"5a8453024f1c1bfe7e8b58be","slug":"tallon-griekspoor-beats-stan-wawrinka-in-rotterdam-open-tennis","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोटेरडम ओपन टेनिस: बड़े उलटफेर के शिकार हुए वावरिंका, विश्व के 259वीं रैंक के खिलाड़ी ने दी मात ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोटेरडम ओपन टेनिस: बड़े उलटफेर के शिकार हुए वावरिंका, विश्व के 259वीं रैंक के खिलाड़ी ने दी मात
एजेंसी
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
स्टैन वावरिंका
- फोटो : REUTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका को रोटेरडम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा है। वावरिंका पहला सेट जीतने के बावजूद आगे लय कायम नहीं रख सके और पुरुष एकल के पहले ही दौर में हॉलैंड के टैलोन ग्रीक्सपूर ने 4-6, 6-3, 6-2 से हरा दिया।
टूर्नामेंट के पांचवीं सीड वावरिंका को पिछले सप्ताह सोफिया ओपन के सेमीफाइनल में बोस्निया के मिर्जा बेसिक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 32 साल के वावरिंका यहां 2015 में विजेता रहे थे।
हाल में उन्होंने घुटने का ऑपरेशन कराया था जिसके बाद से वह फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं। ऑपरेशन के बाद वावरिंका ने जनवरी में कोर्ट पर वापसी की थी। 21 साल के ग्रीक्सपूर के करियर की यह बड़ी जीत में से एक है। वह तीसरी बार एटीपी स्तर के मैच खेल रहे थे।
विज्ञापन
हार के बाद वावरिंका ने कहा कि उन्हें अभी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बकौल वावरिंका, ‘ग्रीक्सपूर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वह जीत के हकदार थे। मुझे धैर्य रखने की जरूरत है। मुझे पता है कि फॉर्म में लौटने के लिए थोड़ा समय लगेगा।’

मौजूदा उप विजेता गोफिन अंतिम-17 में
डेविड गोफिन
- फोटो : File
मौजूदा उप विजेता चौथी सीड बेल्जियम के डेविड गोफिन ने निकोलस माहूत को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। गोफिन ने माहूत को 6-1, 6-3 से पराजित किया। माहूत के खिलाफ गोफिन की यह चौथी जीत है। दोनों अब तक पांच बार आमने-सामने हो चुके हैं। विश्व के सातवीं वरीयता प्राप्त गोफिन का दूसरे राउंड में सामना स्पेन के फेलिसियानो लोपेज से होगा। यह मुकाबला 64 मिनट तक चला।