{"_id":"58fc4a9d4f1c1b922e8b4afe","slug":"super-moms-in-tennis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेरेना डॉन्ट वरी! ऐसी सुपरस्टार, जो 'मां' बनकर भी जीत चुकी हैं ग्रैंडस्लैम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना डॉन्ट वरी! ऐसी सुपरस्टार, जो 'मां' बनकर भी जीत चुकी हैं ग्रैंडस्लैम
Sun, 23 Apr 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
amarujala.com- written by: किरण सिंह
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सेरेना विलियम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कर पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के हिंट दिए। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करके कहा कि बस 20 सप्ताह। जिसके बाद लग रहा है कि वे अब 2018 में ही मैदान पर वापसी करेंगी। 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना के बारे में वहीं कुछ लोगों का यह भी मां बनने के बाद अपने प्रदर्शन का जारी रखना उनके सामने कड़ी चुनौती होगी। हालांकि टेनिस की दुनिया में कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हुई हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम किया।
पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार की ग्रेंडस्लैम विजेता मार्गरेट कोर्ट ने मां बनने के बाद ग्रेंडस्लैम का खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली महिला बनी। कोर्ट 1971 में विंबलडन के फाइनल में पहुंची और उस समय वें गर्भवती थी। कोर्ट ने मार्च 1972 में पहले बच्चे को जन्म दिया।इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीतकर मैदान पर धमाकेदार वापसी की। 1974 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी की और एक डब्ल्यूटीए खिताब जीता।
इवॉन गूलागोंग
3 of 4
इवॉन गूलागोंग
पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी इवॉन गूलागोंग मई 1977 में एक बेटी की मां बनीं और इसके सात महीने बाद ही इन्होंने मैदान पर दमदार वापसी करते हुए दिसंबर में ऑस्ट्रलियन ओपन (1985 तक ऑस्ट्रेलियन ओपन आयोजन दिसंबर में होता था) खिताब अपने नाम किया। इसके बाद इन्होंने 1980 में विंबलडन का खिताब भी अपने नाम किया था।
बतौर मां किम क्लाइस्टर्स ने सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। पूर्व नंबर एक किम ने कूल चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीते, जिसमें से तीन उन्होंने मां बनने के बाद अपने नाम किया। 2008 में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद किम ने 2009 और 2010 में यूएस ओपन और 2011 में ऑस्ट्रलियन ओपन का खिताब जीता। किम ने 2012 यूएस ओपन के बाद संन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।