US OPEN: सुमित 2013 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ का मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय
टूर्नामेंट में 5 साल से कोई भारतीय विजेतना नहीं बन सका है। भारत के लिए पिछली बार 2015 में लिएंडर पेस ने मिक्स्ड डबल्स में खिताब जीता था। भारत के लिए पहली बार महेश भूपति ने 1999 में मिक्स्ड डबल्स में जापान की आई सुगियामा के साथ यूएस ओपन खिताब जीता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएस ओपन के पहले दौर में अमेरिका के ब्रैडली क्लैन को मात देते हुए भारत के सुमित नागल ने सात साल का सूखा खत्म किया। इस तरह 23 वर्षीय सुमित 2013 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ का मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। हरियाणा का यह खिलाड़ी अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में पहुंचा।
Sumit Nagal is the first Indian man to win a match at the #USOpen in 7 years.
विज्ञापन
He's onto the second round after defeating Klahn 6-1, 6-3, 3-6, 6-1.@nagalsumit I #USOpen pic.twitter.com/h30hVPeaWuविज्ञापन विज्ञापन
— US Open Tennis (@usopen) September 1, 2020
अब सुमित नागल का अगला मुकाबला डॉमिनिक थीम के साथ होगा। सुमित ने अपने प्रतिद्वंदी ब्रैडली क्लैन से पहले दौर का मुकाबला 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से जीता, उन्होंने शुरुआती दोनों सेट अपने नाम किए, लेकिन तीसरे सेट में ब्रैडली ने 6-3 से वापसी की। चौथे सेट 6-1 से सेट अपने नाम सुमित ने दूसरे दौर में जगह बनाई।
यादगार रहेगी ग्रैंड स्लैम की यह पहली जीत
भारतीय युवा टेनिस स्टार सुमित नागल ने कहा कि यूएस ओपन में पहले दौर की जीत मेरे लिए काफी मायने रखती है। उन्होंने कहा,‘मैंने 2013 में यहां जूनियर वर्ग के लिए क्वालिफाई किया था। बाद में पुरुष वर्ग के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में सफल रहा था। अब मैंने पहले दौर में जीत दर्ज की जो मेरे अहम है। मैं यहां खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं और कुछ मौकों पर इसका मुझे फायदा मिलता है। यह जानते हुए कि इस मैच में आप जीत के दावेदार हो, कोर्ट में जाना आसान नहीं था।
मैं निश्चिततौर पर नर्वस था। ग्रैंड स्लैम में अपनी पहली जीत के लिए खेल रहा था लेकिन मैंने वही किया जो मुझे करना चाहिए था और आत्मसंयम बनाए रखा।’ सुमित ने पहले दौर में अमेरिका के ब्रैडली क्लान को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वह पिछले सात वर्षों में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में एकल मैच जीतने वाले पहले भारतीय हैं। दूसरे दौर में उनका मुकाबला दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से होगा। फ्लाशिंग मीडोज पर नागल ने पिछले साल रोजर फेडरर के खिलाफ एक सेट जीता था।
नागल से पहले सोमदेव देववर्मन किसी ग्रैंड स्लैम मेंएकल मैच में जीतने वाले आखिरी भारतीय थे। उन्होंने 2013 में यूएस ओपन में क्वालिफायर के रूप में प्रवेश करके स्लोवाकिया के लुकास लैको को हराया था। नगल ने थिएम के खिलाफ मुकाबले को लेकर कहा,‘मैं तैयार हूं और उनके खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। मैं इस मैच का भी लुत्फ उठाऊंगा। इससे मुझे यह आकलन करने का मौका मिलेगा कि टेनिस के स्तर के लिहाज से मैं अभी किसी स्थिति में हूं।’
बेटी के जन्मदिन पर सेरेना की टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 102वीं जीत
छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंच गईं, उन्होंने बेटी ओलिंपिया के तीसरे जन्मदिन के मौके पर टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 102वीं जीत दर्ज की। अमेरिका की क्रिस एवर्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब वे पुरुष और महिलाओ दोनों ही श्रेणी में सर्वाधिक मैच जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। उधर, बड़ी वहन वीनस विलियम्स पहली बार यूएस ओपन के पहले राउंड से हारकर बाहर हो गईं। पिछले पांच ग्रैंड स्लैम में यह चौथा मौका था, जब वीनस ओपनिंग मैच हारकर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
39 साल की सेरेना ने अमेरिका की क्रिस्टी एन को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराने वाली सेरेना ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ जब हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक नहीं थे, लेकिन उन्होंने खुद को मोटिवेट रखा। पूर्व फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा भी दूसरे दौर में पहुंच गई, उन्होंने जापान की नाओ हिबिनो को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।