फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sumit Nagal and Andy Murray crashes out of US Open in round two, Serena Williams advances to third round

US OPEN 2020: सुमित नागल का सफर थमा, एंडी मरे भी बाहर, तीसरे दौरे में सेरेना विलियम्स

Fri, 04 Sep 2020 10:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Sep 2020 10:57 AM IST
सार

सुमित नागल ने साल 2019 के यूएस ओपन में उस वक्त चौंका दिया जब रोजर फेडरर के खिलाफ पुरुष एकल में एक सेट जीतने में कामयाब रहे। मैच भले ही सर्वाधिक 20 ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने जीता, लेकिन वह भी नागल की प्रतिभा से हैरान हो गए थे।

विज्ञापन
Sumit Nagal and Andy Murray crashes out of US Open in round two, Serena Williams advances to third round
सुमित नागल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल यूएस ओपन के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त बर्थडे ब्वॉय ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से था। थीम ने नागल को सीधे सेटों 6-3, 6-3, 6-2 से मात दी। सात साल बाद यह पहला मौका था, जब किसी भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी यूएस ओपन के दूसरे दौर तक पहुंचा था, सुमित से पहले 2013 में सोमदेव देववर्मन यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे। हरियाणा के रहने वाले सुमित नागल भले ही दूसरे राउंड में हार गए, लेकिन फिर भी उन्हें करीब 73 लाख रुपये मिले।

विज्ञापन

Sumit Nagal and Andy Murray crashes out of US Open in round two, Serena Williams advances to third round
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

अपने 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगी सेरेना विलियम्स ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके तीसरे दौर में जगह बनाई। 23 ग्रैंडस्लैम में से छह टूर्नामेंट फ्लाशिंग मीडोज में जीतने वाली सेरेना ने गुरुवार की रात को आर्थर ऐस स्टेडियम विश्व में 117वें नंबर की रूसी खिलाड़ी मारग्रिटा गैस्पारयान को 6-2, 6-4 से हराया।



सेरेना का अगला मुकाबला 2017 की यूएस ओपन चैंपियन और यहां 26वीं वरीय सलोनी स्टीफन्स से होगा, जिन्होंने ओल्गा गोर्वात्सोवा को 6-2, 6-2 से पराजित किया। सेरेना का स्टीफन्स के खिलाफ रिकार्ड 5-1 है, लेकिन इन दोनों के बीच आखिरी मुकाबला 2015 में फ्रेंच ओपन में हुआ था। स्टीफन्स ने आखिरी बार 2013 आस्ट्रेलियाई ओपन में सेरेना को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में अनुभवी एंडी मरे और ग्रिगोर दिमित्रोव पुरुष एकल से बाहर हो गए जबकि तीसरे वरीय और पिछले साल के उपविजेता डेनिल मेदवेदेव ने 116वीं रैंकिंग के ऑस्ट्रेलियाई क्रिस्टाफेर ओकोनेल को 6-3, 6-2, 6-4 से पराजित किया।

 



जिन अन्य खिलाड़ियों ने तीसरे दौर में जगह बनाई उनमें छठे वरीय मैटियो बेरेटिनी, आठवें वरीय राबर्ट बातिस्ता आगुट, दसवें वरीय आंद्रेई रूबलेव, 11वें वरीय कारेन काचनोव, 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच शामिल हैं लेकिन एंडी मरे, 14वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव और 25वें वरीय मिलोस राओनिच को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महिला वर्ग में भी उलटफेर देखने को मिले। नौवीं वरीयता प्राप्त योहाना कोंटा को सोरेना क्रिस्टीया ने 2-6, 7-6 (5), 6-4 से जबकि दसवें नंबर की गर्बाइन मुगुरुजा को स्वेताना पिरोनकोवा ने 7-5, 6-3 से हराया। बेटे के जन्म के बाद पिरोनकोवा का पिछले तीन साल में यह पहला टूर्नामेंट है। बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने हमवतन और पांचवीं वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका 6-1, 6-3 से हराया। महिला वर्ग में ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन, सातवीं वरीय मेडिसन कीज, 15वीं वरीय मारिया सकारी, 18वीं वरीय डोना वेकिच और 22वीं वरीय अमांडा अनिसिमोवा भी अगले दौर में पहुंच गई हैं। इस तरह से कनाडा के तीन खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। डेनिस शापोवालोव ओर वासेक पोसपिसिल अन्य दो खिलाड़ी हैं। पोसपिसिल ने हमवतन राओनिच को 6-7 (1), 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराया। दिमित्रोव को हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स ने 6-7 (5), 7-6 (4), 3-6, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed