{"_id":"5db443f58ebc3e93b0398721","slug":"stefanos-tsitsipas-wins-at-swiss-indoors-to-set-up-semifinal-against-roger-federer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासेल एटीपी के सेमीफाइनल में फेडरर से भिड़ेंगे सिटसिपास","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बासेल एटीपी के सेमीफाइनल में फेडरर से भिड़ेंगे सिटसिपास
Sat, 26 Oct 2019 06:33 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेफानोस सिटसिपास ने शुक्रवार को यहां एटीपी टेनिस टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में फिलिप क्राजिनोविच पर मिली जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर से होगा। सिटसिपास ने क्राजिनोविच के खिलाफ 3-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
फेडरर के खिलाफ यह सत्र में उनकी चौथी भिड़ंत होगी। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ने नौ बार के बासेल चैंपियन फेडरर को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मात दी थी। शीर्ष वरीय फेडरर स्विट्जरलैंड के हमवतन स्टैन वावरिंका के अंतिम आठ मुकाबले से हटने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
रेली ओपेलका ने रॉबर्टो बतिस्ता अगुट को 6-3, 3-6, 6-3 से मात देकर अपने करियर के पांचवें सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर के सामने होंगे जिन्होंने जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 7-6 से हराया।
विज्ञापन