फ्रेंच ओपन में ऐतिहासिक हार से बचे वावरिंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन स्टैन वावरिंका को वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर मे जीत के लिए कोर्ट पर जमकर पसीना बहाना पड़ा।
विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त वावरिंका का सफर यदि पहले दौर में ही थम जाता तो वह शुरुआती दौर में हारने वाले पहले मौजूदा चैंपियन खिलाड़ी बन जाते। पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा के पहले दौर में वावरिंका को 59 वीं वरीयता प्राप्त लुकास रोसोल के खिलाफ जीत दर्ज करने में पांच सेट तक जूझना पड़ा।
तीसरी सीड वॉवरिंका ने 56 विनर्स लगाए जबकि इस दौरान उन्होंने 46 बेजां गलतियां की। वावरिंका ने रोसोल को 4-6, 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला जापान के तारो डेनियल से होगा। कनाडा के माइलोस राओनिक ने सर्बिया के जांको टिप्सारेविच को 6-3, 6-2, 7-6 (7/5) से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। एक अन्य मुकाबले में पांचवीं सीड जापान के केई निशिकोरी ने इटली के सिमोन बोलेली को 6-1, 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।
मुगुरुजा और कुज्नेत्सोवा दूसरे दौर में
चौथी सीड स्पेन की महिला खिलाड़ी गारबाइन मुगुरुजा को भी पहले दौर के मुकाबले को जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। स्लोवाकिया की अन्ना कारोलिना के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद मुगुरुजा ने जबर्दस्त वापसी की और अगले दोनों सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुगुरुजा ने कारोलीना को 3-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया। स्पेन की मुगुरुजा ने मैच के दौरान कुल 44 विनर्स और 53 बेजां गलतियां की। क्वालीफायर कागला बुयुकाकेय ने बेलारूस की अलीयासांद्रा सासनोविच को 5-7, 7-6 (7/2), 6-2 से शिकस्त दी। वर्ष 2009 की चैंपियन रूस की स्वेतलाना कुज्नेतसोवा यो यारोस्लावा श्वेदोवा को 4-6, 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।
बारिश के बीच साफारोवा का विजयी आगाज
झमाझम बारिश के बीच चेक गणराज्य की लूसी साफारोवा साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के महिला सिंगल्स वर्ग के दूसरे राउंड में पहुंच गईं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस भी दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे। रविवार को पहले दिन कुल 32 मुकाबले होने थे लेकिन बारिश के कारण सिर्फ 10 मुकाबले ही हो सके। बारिश के कारण रविवार को अधूरे रह गए मैच को सोमवार को पूरे किए गए।
11वीं सीड साफारोवा ने पहले राउंड में रूस की वितालिया दियाचेंको को 6-0, 6-2 से हराया जबकि 24वीं वरीय रूस की अनास्तासिया पाव्लेचेंकोवा ने स्पेन की सारा सोरिबेस टोरमो को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराया। वहीं, पुरुषों के सिंगल्स में 17वें वरीय किर्गियोस ने इटली के मार्को सेचिनातो को 7-6, 7-6, 6-4 से मात दी।
19वें वरीय फ्रांस के बेनोइट पियरे ने मालदोवा के रादू एबोट को 6-2, 4-6, 6-4, 1-6, 6-4 से शिकस्त दी। रूस के तेमुराज गबाशिवली ने अमेरिका के डोनाल्ड यंग को 7-6, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। रूस की आंद्रेई कुज्नेत्सोवा ने जर्मनी के बेनजामिन बेकर को 6-2, 6-2, 6-4 से हराया।