फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sports Ministry gives recognition to All India Tennis Association (AITA)

खेल मंत्रालय ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन को मान्यता दी

Sat, 26 Aug 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Aug 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Sports Ministry gives recognition to All India Tennis Association (AITA)
चंडीगढ़ क्लब में साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास के दौरान भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस। - फोटो : अमर उजाला

खेल मंत्रालय ने शनिवार को ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) को लगभग एक साल बाद मान्यता दी है। विवादित स्पोर्ट्स कोड के अनुपालन के कारण टेनिस बॉडी के नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) के रूप में नवीनीकरण के कारण इसे रोक दिया गया था।

विज्ञापन


मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में एआईटीए को संवाद भेजा, जिसने इस वर्ष की शुरुआत में नया अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले 2016 में अनिल खन्ना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन


गैर-मान्यता के डर से एआईटीए ने पिछले साल 1 दिसंबर को अपनी कार्यकारी समिति बैठक में वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट प्रवीण महाजन को नया अध्यक्ष चुना था। हालांकि सरकार ने जोर दिया था कि एआईटीए को अच्छे से चुनाव कराने होंगे, इसलिए विशेष आम सभा (एसजीएम) 3 फरवरी को पुणे में आयोजित की गयी, जिसमें महाजन को साल 2020 तक के लिए अध्यक्ष पद पर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को कहा, 'हमने उनकी मान्यता दुविधा में रखी हुई थी। नए एआईटीए अध्यक्ष के चुनाव और वेरिफिकेशन बचे हुए थे। खन्ना के इस्तीफा दिया और महाजन को अध्यक्ष चुन लिया गया, लेकिन हमें देखना था कि सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिली है या नहीं।'


उन्होंने आगे कहा, 'वो नियमित वेरिफिकेशन प्रक्रिया थी। दस्तावेज मिलने के बाद इसे टालने का कोई कारण नहीं था। यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था की एआईटीए को गैर-मान्यताप्राप्त नहीं किया जाएगा।'

इसके अलावा खेल मंत्रालय ने कबड्डी कोच हीरा नंद कटारिया को द्रोणाचार्य अवॉर्ड देने की सिफारिश पर अभी रोक लगा दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed