Melbourne Summer Set: नडाल ने जीता कॅरिअर का 89वां खिताब, महिला वर्ग में हालेप ने मारी बाजी
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और रोमानिया की सिमोना हालेप ने मेलबर्न में समर सेट टूर्नामेंट का खिताब जीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने पांच माह बाद कोर्ट पर वापसी का जश्न खिताब के साथ मनाया। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने मेलबर्न में समर सेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिका के क्वालिफायर खिलाड़ी मैक्सिमे क्रेसी को एक घंटे 44 मिनट में 7-6, 6-3 से पराजित किया। अगस्त के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने वाले 35 वर्षीय नडाल के कॅरिअर की यह 89वीं टूर लेवल की ट्रॉफी है। नडाल का यह 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जोकोविच के मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला फाइनल था। नडाल ने 2004 के बाद से हर सत्र में कम से कम एक खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी कायम रखा है।
Very happy to be back playing after all this months… and winning 😊
📸@AustralianOpen #AustralianOpen #Melbourne pic.twitter.com/EEul5FfJhE— Rafa Nadal (@RafaelNadal) January 9, 2022विज्ञापन
हालेप को ऑस्ट्रेलिया में पहली ट्रॉफी
रोमानिया की सिमोना हालेप रूस की वेरोनिका कुदरमेतोवा को 6-2, 6-3 से हराकर महिलाओं के वर्ग में चैंपियन बनीं। यह उनका ऑस्ट्रेलिया में पहला जबकि कैरियर का 23वां खिताब है। वहीं हालेप की यह पिछले दो साल में पहली ट्रॉफी है। उन्होंने इससे पहले 2020 में रोम ओपन जीता था।
Number 23 and it feels so good 😃
— Simona Halep (@Simona_Halep) January 9, 2022
My first 🪃 too!
Thanks for your support and I can’t wait to be back on court for the @AustralianOpen 😊#AusOpen pic.twitter.com/KJGmsIq8u9