{"_id":"5c37d13ebdec22736202050e","slug":"spain-arrests-83-people-in-tennis-fixing-probe-including-28-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में टेनिस फिक्सिंग गैंग का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
स्पेन में टेनिस फिक्सिंग गैंग का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार
Fri, 11 Jan 2019 04:41 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 11 Jan 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
tennis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश पुलिस ने मैच फिक्सिंग के एक गैंग का पर्दाफाश किया है जिस पर पेशेवर टेनिस मुकाबलों को फिक्स करने का आरोप है। इसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 68 अन्य से पूछताछ की जा रही है जिसमें कई टेनिस खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें एक खिलाड़ी तो पिछला यूएस ओपन में भी खेल चुका है। हालांकि खिलाड़ी की पहचान अभी गुप्त रखी गई है।
विज्ञापन
सिविल गार्ड ने कहा कि जिन 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें गैंग का मुखिया भी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार या जांच के दायरे में शामिल 83 लोगों में 28 पेशेवर टेनिस खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। बयान में बताया गया है कि यह ग्रुप फरवरी 2017 से सक्रिय है और उसने फिक्सिंग से लाखों यूरो कमाए हैं।
विज्ञापन
सिविल गार्ड पुलिस का कहना है कि इस संगठन ने खिलाड़ियों को आईटीएफ फ्यूचर और चैलेंजर टूर्नामेंट के कथित मैच फिक्स करने के लिए रिश्वत के रूप में पैसा दिया। ये वो टूर्नामेंट हैं जहां एटीपी स्तर से पहले युवा खिलाड़ी भाग लेते हैं।
विज्ञापन
स्पेनिश सिविल गार्ड ने आर्मेनियाई गैंग की ओर से कराई मैच फिक्सिंग जांच के दौरान बड़े स्तर पर अभियान चलाया। स्पेन में 11 घरों पर छापा मारा गया। जांच के दौरान 1,67,000 यूरो (करीब 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपये) कैश बरामद किया। इसकेअलावा एक शॉटगन, 50 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, क्रैडिट कार्ड, पांच लग्जरी वाहन और केस से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए। सिविल गार्ड ने 42 बैंक खाते भी सीज किए हैं।