{"_id":"5bca3f48bdec2269980462b3","slug":"somdev-devvarman-supports-new-atp-ranking-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई एटीपी रैंकिंग प्रणाली से युवा खिलाड़ियों को भविष्य में मिलेगा फायदा : सोमदेव","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नई एटीपी रैंकिंग प्रणाली से युवा खिलाड़ियों को भविष्य में मिलेगा फायदा : सोमदेव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
सोमदेव देववर्मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय डेविस कप खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने नई एटीपी रैंकिंग प्रणाली का पक्ष लेते हुए कहा कि भविष्य में यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। वर्ष 2020 से एटीपी रैंकिंग अंक एटीपी चैलेंजर टूर से शुरू होंगे जिससे देश में एटीपी रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की संख्या में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
सोमदेव ने कहा,'यह भविष्य को ध्यान में रखते हुए काफी उपयोगी साबित होगी क्योंकि अभी जो भी कारण हो बच्चे इस पर विश्वास नहीं करते कि शिक्षा भी खेल के साथ-साथ हासिल की जा सकती है। भारतीय बच्चे विदेशों में छात्रवृत्ति हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। कॉलेज टेनिस में भाग ले सकते हैं और वहां अपनी टेनिस को जारी रख सकते हैं। बदलाव के कुछ सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष होते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने स्वीकार किया कि नया रैंकिंग प्रारूप शुरू में भारतीयों को नुकसान पहुंचाएगा लेकिन युवा खिलाड़ियों को भविष्य में इससे फायदा मिलेगा। इससे शुरू में नुकसान होगा लेकिन आखिर में 17 से 19 वर्ष के जूनियर खिलाड़ियों, जिन्हें यह फैसला करना है कि तुरंत ही पेशेवर बनना है या चार साल के लिए कॉलेज जाकर फिर पेशेवर बनना है, उन्हें यह काफी आसान लगेगा। क्योंकि कोई भी चार साल के बदलाव के दौर से नहीं गुजरना चाहता है। मुझे लगता है कि अगर भारतीय खिलाड़ी इसके प्रति सही रवैया अपनाते हैं तो भविष्य में उन्हें इससे फायदा ही होगा।
विज्ञापन