{"_id":"5af4ad744f1c1b5d098b948c","slug":"simone-halep-lost-in-madrid-open-maria-sharapova-also-ousted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड्रिड में तीन साल बाद हारीं वर्ल्ड नंबर-1 हालेप, खूबसूरत शारापोवा का अभियान भी थमा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मैड्रिड में तीन साल बाद हारीं वर्ल्ड नंबर-1 हालेप, खूबसूरत शारापोवा का अभियान भी थमा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
मारिया शारापोवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप का मैड्रिड ओपन में खिताबी हैट्रिक लगाने का सपना शुक्रवार को टूट गया। रोमानिया खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा के हाथों 6-4, 6-3 से शिकस्त का सामना करना।
विज्ञापन
2016 और 2017 की चैंपियन हालेप की यह मैड्रिड में तीन साल में, जबकि 15 मैचों में पहली हार है। रूस की मारिया शारापोवा का अभियान भी क्वार्टर फाइनल में थम गया।
विज्ञापन
पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन शारापोवा को नीदरलैंड्स की किकी बर्टेंस से 6-4, 2-6, 3-6 से हार मिली। अब अंतिम चार में किकी का सामना फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से होगा, जिन्होंने स्पेन की कार्लो सुआरेज नवारो को 6-2, 6-3 से हराया।
विज्ञापन