{"_id":"5d24fb8d8ebc3e6cf2319303","slug":"simona-halep-second-and-serena-12th-reached-her-wimbledon-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालेप दूसरी और सेरेना 12वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
हालेप दूसरी और सेरेना 12वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में
Wed, 10 Jul 2019 07:26 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Jul 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
सिमोना हालेप और सेरेना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमानियाई खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पिछले पांच साल में पहली बार और कुल दूसरी बार, जबकि दिग्गज सेरेना विलियम्स ने 12वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। सातवीं वरीय हालेप क्वार्टर फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चीनी खिलाड़ी झांग शुआई को 7-6, 6-1 से मात देकर मौजूदा टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
विज्ञापन
हालेप इससे पहले यहां सिर्फ एक बार 2014 में सेमीफाइनल में पहुंचीं थी। हालेप पहले सेट में एक समय 1-4 से पिछड़ रही थी लेकिन बाद उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए इसे टाईब्रेकर में अपने नाम किया। दूसरे सेट में हालेप ने गैरवरीय झांग को कोई मौका नहीं दिया और आसान जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गईं।
विज्ञापन
उधर, सात बार की चैंपियन सेरेना ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचने वाली हमवतन एलिसन रिस्के को 6-4,4-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया। सेरेना ने यह मुकाबला दो घंटे एक मिनट में जीता। सेरेना ने जनवरी 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है।
विज्ञापन
सेरेना पर 7 लाख का जुर्माना : अभ्यास के दौरान रैकेट से मैच कोर्ट को नुकसान पहुंचने के लिए 37 वर्षीय सेरेना पर करीब सात लाख रुपये (10000 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।
हार कर भी रिस्के ने बनाया रिकॉर्ड : 29 वर्षीय रिस्के भले ही अनुभवी सेरेना से पार नहीं पा सकीं पर उन्होंने विंबलडन में अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक के अपने सभी मुकाबले तीन सेट में खेले। वह ऐसा करने वाली ओपन ईरा की पहली खिलाड़ी हैं।