फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Simona halep is the big contender to win french open

फ्रेंच ओपन: सेरेना की फिटनेस और ओसाका का खराब फॉर्म, हालेप खिताब की दावेदार

Thu, 23 May 2019 11:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Simona halep is the big contender to win french open
सिमोना हालेप

चोट से परेशान दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को 20 साल में पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब के प्रबल दावेदार के तौर पर नहीं देखा जा रहा है जबकि रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज जापान की नाओमी ओसाका को शीर्ष पर रहने के लिए लय में आना होगा। 

विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों के लय में नहीं होने से मौजूदा चैम्पियन सिमोना हालेप को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। रोमानिया की यह खिलाड़ी क्ले कोर्ट पर दमदार खेल के लिए जानी जाती है। उन्हें इस टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता दी गयी है।
विज्ञापन


37 साल की सेरेना को रिकार्ड 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का इंतजार है। वह 2017 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद गर्भवती होने के कारण कोर्ट से दूर हो गयी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बनने के बाद वापसी करने वाली सेरेना दो बार खिताब के करीब पहुंच कर जीत दर्ज करने में नाकाम रही। विम्बलडन के फाइनल में एंजेलिक कार्बेर और अमेरिकी ओपन में ओसाका से हारकर वह मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी नहीं कर सकी। 


वह इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने के बाद चोट के कारण अब तक सिर्फ चार मैच खेल पायी है।

कोच साशा बाजिन से अलग होने के बाद नाओमी ओसाका के प्रदर्शन में गिरावट आयी है। 21 साल की यह खिलाड़ी हालांकि मैड्रिड ओपन के अंतिम आठ और स्टुटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed