फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Simona Halep destroys Kontaveit to reach Australian Open semifinal all match Updates

ऑस्ट्रेलियन ओपन: नंबर एक नडाल क्वार्टरफाइनल में हारे, थीम-हालेप-ज्वेरेव की जीत

Wed, 29 Jan 2020 06:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jan 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Simona Halep destroys Kontaveit to reach Australian Open semifinal all match Updates
नडाल-थीम - फोटो : ट्विटर

दुनिया के नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल को ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को रोड लेवर एरेना में खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल को ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी डोमिनिक थीम के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


चार घंटे से भी लंबे चले मुकाबले में नडाल को दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी थीम ने चार सेट वाले मुकाबले में 7-6 (7-3), 7-6 (7-4), 4-6, 7-6 (8-6) से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। साल के पहले ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में नडाल की हार के बाद अब सेमीफाइनल में थीम का मुकाबला जर्मनी के युवा खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ होगा।  
विज्ञापन


इसी के साथ पुरुषों के सेमीफाइनल मुकाबले की लिस्ट भी तैयार हो गई है। फाइनल की जंग के लिए रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में थीम और ज्वेरेव आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में मुगुरूजा और हालेप

Simona Halep destroys Kontaveit to reach Australian Open semifinal all match Updates
सिमोना हालेप

गैर वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरूजा ने फार्म में लौटते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सिमोना हालेप से होगा। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की मुगुरूजा ने रूस की 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पेवल्यूशेंकोवा को 7-5, 6-3 से मात दी।

वहीं हालेप ने एस्तोनिया की एनेट कोंटावेट को 6-1, 6-1 से हराया। हालेप एक भी सेट गंवाये बिना यहां तक पहुंची है और 2018 फ्रेंच ओपन, 2019 विम्बलडन के बाद उनकी नजरें यहां खिताब जीतने पर है। दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी एशले बार्टी का सामना अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन से होगा।

वावरिंका को हराकर सेमीफाइनल में ज्वेरेव

Simona Halep destroys Kontaveit to reach Australian Open semifinal all match Updates
Alexander Zverev

जर्मनी के युवा खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने करियर के पहले ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे। बुधवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने स्टान वावरिंका को 1-6, 6-3, 6-4, 6-2 से हराते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed