फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Shrivalli Rashmikaa makes it to quarters in Tennis championship

जूनियर राष्ट्रीय टेनिस में शीर्ष वरीय खिलाड़ी हारे

Fri, 16 Aug 2019 08:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 16 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Shrivalli Rashmikaa makes it to quarters in Tennis championship
tennis

तेलंगाना की रश्मिका श्रीवल्लि ने 27वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-18) क्लेकोर्ट टेनिस चैंपियनशिप में गुरुवार को यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त सालसा अहेर को सीधे सेटों में उलटफेर का शिकार बनाकर सेमीफाइनल प्रवेश किया। 

विज्ञापन


लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में रश्मिका ने महाराष्ट्र की सालसा को 6-2, 7-5 से पराजित किया। एक अन्य मैच में कर्नाटक की गैरवरीयता प्राप्त रेशमा एम ने दिल्ली की दूसरी वरीय कशिश भाटिया को 6-1, 2-6, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की तीसरी वरीयता प्राप्त वनिष्का चौधरी भी उलटफेर का शिकार बनी। पंजाब की सराह देव ने उन्हें 6-4, 2-6, 7-5 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश की चौथी वरीयता प्राप्त काव्या साहनी हालांकि कर्नाटक की वनिष्ठा पठानिया को 6-4, 6-2 से हराने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में गुजरात के शीर्ष वरीय देव जाविया और ओड़िशा के तीसरे वरीय कबीर हंस आगे बढ़ने में सफल रहे, लेकिन चौथे वरीय कृष्ण हुड्डा को केरल के अखिलंद्रन इंद्रबालान से 6-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed