{"_id":"64469c8d9f77b3d9de0ae829","slug":"shoaib-malik-said-everything-is-fine-between-him-and-sania-mirza-missing-her-on-eid-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sania Mirza and Shoaib Malik: सानिया के साथ अनबन की खबरों पर बोले शोएब मलिक- ईद पर वह साथ होतीं तो अच्छा होता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Sania Mirza and Shoaib Malik: सानिया के साथ अनबन की खबरों पर बोले शोएब मलिक- ईद पर वह साथ होतीं तो अच्छा होता
Mon, 24 Apr 2023 08:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:43 PM IST
सार
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन अब तक दोनों ने इस पर चु्प्पी साध रखी थी। अब शोएब ने कहा है कि उनके और सानिया के बीच सब कुछ पहले की तरह ही है।
विज्ञापन
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस की महान खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेनिस खिलाड़ियों में से एक सानिया मिर्जा ने 2013 में शादी की थी। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। पिछले साल के अंत में ऐसी खबरें आई थीं कि शोएब और सानिया के रिश्तों में खटास आ गई है। इसके बाद से लगातार दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं, लेकिन दोनों ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया था। अब शोएब मलिक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल में बातचीत के दौरान शोएब मलिक से पूछा गया "खबरें चल रही है, तालुकात अच्छे नहीं है। आप क्या कहना चाहते हैं?" इसके जवाब में शोएब ने कहा "इस पर कुछ भी नहीं। ईद पर मैं कहना चाहूंगा कि अगर हम साथ होते तो बहुत अच्छा होता। लेकिन आईपीएल में उन्हें काम करना है। वह आईपीएल में शो कर रही हैं। इसलिए हम साथ नहीं हैं। हम हमेशा की तरह प्यार साझा करते हैं। मुझे उनकी बहुत याद आती है, जो मैं कह सकता हूं। कुछ पेशेवर काम हैं। लेकिन ईद एक ऐसा दिन है जब आप उन लोगों को बहुत याद करते हैं जो आपके करीब हैं।"

शोएब मलिक ने कहा कि, दोनों ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, "इस तरह न तो मैंने कोई बयान जारी किया और न ही उन्होंने।"
सानिया मिर्जा ने पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के तौर पर अपना आखिरी मैच इसी साल फरवरी में डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में खेला था। सानिया, भारत की सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने दुबई में अमेरिका की मैडिसन कीज के साथ जोड़ी बनाई थी। हालांकि, इस प्रतियोगिता के पहले दौर में ही उन्हें सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ उनका करियर खत्म हो गया।
36 वर्षीय सानिया ने साल 2003 में अपने टेनिस करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुल छह ग्रैंड स्लैम जीते। इनमें से तीन खिताब मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल वर्ग में मिले। वहीं, महेश भूपति के साथ मिश्रित युगल वर्ग में 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन अपने नाम किया। वहीं, ब्रूनो सोरेस के साथ यूएस ओपन जीता।