फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Shia LaBeouf to play John McEnroe in movie of Wimbledon legend's 1980 battle with Borg

अजहर के बाद अब एक महान टेनिस खिलाड़ी पर बनेगी बॉयोपिक

Tue, 17 May 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Shia LaBeouf to play John McEnroe in movie of Wimbledon legend's 1980 battle with Borg
- फोटो : Twitter

पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज अजहर पर फिल्म बनने के बाद एक और महान खिलाड़ी के जीवन पर बॉयोपिक बनने जा रही है। लेकिन इस बार यह फिल्म किसी क्रिकेट नहीं बल्कि टेनिस की महान हस्ती के जीवन पर बनेगी।

विज्ञापन


जिस महान टेनिस खिलाड़ी पर फिल्म बनने जा रही है उनका नाम है जॉन मैकनरो। हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता शिआ लाब्योफ इस महान खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि शिआ मैकनरो की भूमिका में होंगे और इस फिल्म में स्वीडिश खिलाड़ी ब्योन बोर्ग के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता भी दिखाई जाएगी। वहीं बोर्ग की भूमिका नवोदित सेविर गुडनासन करेंगे।
विज्ञापन


फिल्म 'बोर्ग/मैकनरो' 1970 और 80 के दशक के दो महान खिलाड़ियों (बोर्ग और मैकनरो) के बीच की कोर्ट पर और कोर्ट के बाहर जारी जंग को दिखाएगा। स्वीडिश प्रोड्यूसर्स वेस्ट ने कांस फिल्म फेस्टीवल में इसके बारे में ऐलान किया। यह दिग्गज स्टार अपने समय में खेल में काफी लोकप्रिय रहे हैं और उनकी छवि एक रॉकस्टार जैसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/97310899_573af726d0aa9.jpg


बोर्ग और मैकनरो के बीच 1980 में खेला गया विंबल्डन फाइनल मैच को टेनिस जगत का सबसे महान मैच करार दिया गया। अब खबर है कि फिल्म के लिए लीड करने वाले दोनों अभिनेताओं ने अपने-अपने रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

बोर्ग ने 1976 से लेकर 1980 तक लगातार 5 बार विंबल्डन खिताब जीते हैं। जबकि मैकनरो ने 1981, 83 और 1984 में यह खिताब जीता।  

फिल्म में काम करने वाले अभिनेता इस समय कांस में मौजूद हैं। रविवार को ब्रिटिश अभिनेता एंड्रिया अर्नाल्ड की फिल्म 'अमेरिकन हनी' के प्रीमियर के अवसर पर आए हुए हैं। इस फिल्म को समारोह में कुछ अन्य फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। शिआ लाब्योफ इस फिल्म में सेल्समैन की भूमिका में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed