{"_id":"5bbcb572867a55285874f690","slug":"serena-williams-will-be-appear-in-australian-open-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना विलियम्स दिखाएंगी जलवा, एक साल बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना विलियम्स दिखाएंगी जलवा, एक साल बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
serena williams
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बार की ओलंपिक चैंपियन सेरेना विलियम्स एक साल के अंतराल बाद फिर से ऑस्ट्रेलियन ओपन (2019) में खेलेंगी। 2017 की चैंपियन सेरेना बेटी के जन्म के चलते इस साल इस टूर्नामेंट नहीं खेली थीं।
विज्ञापन
23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना के अलावा मेलबर्न में दो बार की विजेता विक्टोरिया अजारेंका भी 14 से 27 जनवरी तक होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शिरकत करेंगी। अजारेंका अपने बेटे के सरंक्षण को लेकर पति के साथ चल रही कानूनी कार्रवाई के चलते पिछले साल इस टूर्नामेंट से हट गईं थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के निदेशक चिराग टेली ने कहा इस बार टूर्नामेंट में शीर्ष 100 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सेरेना जनवरी में इस टूर्नामेंट में लौट रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 2017 में गर्भवती रहते यहां खिताब जीता था। सेरेना दिग्गज ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी मारर्गेट कोर्ट के सर्वाधिक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी से एक ट्रॉफी दूर हैं।
-07 बार यह ट्रॉफी जीत चुकी हैं सेरेना। 2017 में आखिरी बार बनीं भी यहां चैंपियन
-01 खिताब दूर हैं सेरेना सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाली मारर्गेट कोर्ट (24) की बराबरी से