{"_id":"5f363b908ebc3e3cf76a41f5","slug":"serena-williams-rallied-to-defeat-sister-venus-williams-in-wta-top-seed-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना ने टॉप सीड ओपन में बड़ी बहन वीनस को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना ने टॉप सीड ओपन में बड़ी बहन वीनस को हराया
Fri, 14 Aug 2020 12:52 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams and Venus Williams
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के दौरान छह महीने बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा है। उन्होंने गुरुवार को डब्ल्यूटीए टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। दोनों के बीच हुए 31 मुकाबलों में यह सेरेना की 19वीं जीत है।
विज्ञापन
अब शीर्ष वरीय सेरेना का सामना अमेरिका की वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाली शेल्बी रोजर्स से होगा, जिन्होंने कनाडा की क्वालीफायर लेलाह फर्नांडिज को 6-2, 7-5 से पराजित किया। जिल टेचमान ने भी पांचवीं वरीय यूलिया पुतिंतसेवा पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया और अब उनका सामना सिसि बेलिस से होगा, जिन्होंने जेसिका पेगुला को 6-3, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन