फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams pulls out of Italian Open with knee injury 

सेरेना विलियम्स घुटने की चोट के कारण इटालियन ओपन से बाहर 

Tue, 14 May 2019 10:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 14 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams pulls out of Italian Open with knee injury 
serena williams

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स मंगलवार को घुटने की चोट के कारण इटालियन ओपन से बाहर हो गई हैं। इस बात की जानकारी आयोजनकर्ता ने दी है।

विज्ञापन


चोट के बाद वापसी करते हुए 23 बार की ग्रांडस्लैम चैंपियन सेरेना ने सोमवार को इटली ओपन क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट में स्वीडन की क्वॉलिफायर रेबेका पीटरसन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। 37 साल की सेरेना ने रेबेका को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को इटालियन ओपन के दूसरे दौर में विलियम्स बहनें सेरेना और वीनस 21 साल बाद एक बार फिर रोम में आमने-सामने होने वाली थीं। दोनों बहनों के बीच यह रोमांचक मुकाबला इटालियन ओपन के दूसरे दौर में खेला जाना था। मगर उससे पहले खबर आई की वह घुटने की चोट के चलते इटालियन ओपन से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सेरेना और 50वें नंबर वीनस की वीनस के करीब नौ माह बाद कोर्ट पर आमने-सामने होने वाली थीं। इससे पहले दोनों यूएस ओपन के दूसरे दौर में खेलीं थी, जिसमें सेरेना ने वीनस को पराजित किया था।  

इसके अलावा इटली के मैटियो बैरेटिनी ने मंगलवार को जर्मन टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव को दूसरे दौर में 7-5, 7-5 से हारकर इटालियन ओपन से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed