फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams knocked out of Australian Open by China Wang Qiang in third round

ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर की 100वीं जीत, जोकोविच भी जीते, सेरेना और ओसाका हारकर बाहर

Fri, 24 Jan 2020 07:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams knocked out of Australian Open by China Wang Qiang in third round
रोजर फेडरर - फोटो : ट्विटर

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर को शुक्रवार को कड़े मुकाबले में आखिरी वक्त में जीत मिली। ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में स्विटजरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी 38 वर्षीय फेडरर हारते-हारते बचे। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉन मिलमन से कड़ी टक्कर मिली। चार घंटे से अधिक समय तक चले इस मुकाबले में फेडरर ने टाई ब्रेकर में मैच जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन की अपनी 100वीं जीत दर्ज की। उन्होंने मिलमन को 4-6. 7-6(2). 6-4. 4-6. 7-6 (10-8) से हराया।

विज्ञापन


पुरुषों के अन्य मुकाबले में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी और दुनिया के दूसरे नंबर के नोवाक जोकोविच ने आसान जीत के साथ चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की। जोकोविच ने जापान के योशीहितो निशिओका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। वहीं अन्य मुकाबले में छठे रैंक वाले स्तेफानोस सितसिपास को उलटफेर का सामना करना पड़ा। उन्हें 32वीं रैंक के मिलोस रोनिक ने 7-5, 6-4, 7-6 (2) को हराकर बाहर कर दिया।

विज्ञापन

दिग्गज सेरेना हारकर बाहर

Serena Williams knocked out of Australian Open by China Wang Qiang in third round
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

सात बार की चैंपियन अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गईं। सेरेना को चीन की 28 साल की वांग कियांग ने हराया। 23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकीं विलियम्स को तीसरे राउंड के इस मुकाबले में कियांग ने 6-4, 7-6 (2-7), 7-5 से हराया। दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी कियांग ने 2 घंटे 40 मिनट में मुकाबला जीता और अगले दौर में जगह बना ली।

कियांग ने पहला सेट जीता लेकिन दूसरे सेट में टाईब्रेकर में हारीं। तीसरे और निर्णायक सेट में उन्होंने 7-5 से जीत दर्ज की। विलियम्स मार्गरेट कोर्ट के ओवरऑल ग्रैंडस्लैम खिताब (24) के रेकॉर्ड की बराबरी करना चाहती थीं, लेकिन अब उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। सेरेना ने आखिरी बार मेलबर्न में 2017 में ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। अपनी बेटी एलेक्सिस के जन्म के चलते वह काफी समय तक टेनिस कोर्ट से दूर रहीं।

कैरोलिन वोज्नियाकी ने टेनिस को अलविदा कहा

Serena Williams knocked out of Australian Open by China Wang Qiang in third round
Caroline Wozniacki - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में मिली हार के साथ ही टेनिस को अलविदा कह दिया। वोज्नियाकी ने दिसंबर में ही कह दिया था कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। उन्हें ट्यूनीशिया की ओंस जाबुर ने 7-5, 3-6, 7-5 से हराया। इसके साथ ही उनके सुनहरे करियर का अंत हो गया जिसमें उन्होंने 30 डब्ल्यूटीए खिताब जीते।

उन्होंने एकमात्र ग्रैंडस्लैम 2018 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था। विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज जाबुर से मिली हार के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक सकी। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उनकी आंखें लाल और सूजी हुई थी। उन्होंने मजाक में कहा कि मैने फोरहैंड पर गलती के साथ अपना करियर खत्म किया। मैं अपने पूरे करियर में इन चीजों पर मेहनत करती रही हूं।

विज्ञापन

कोको ने ओसाका को हराया

Serena Williams knocked out of Australian Open by China Wang Qiang in third round
कोको गौफ - फोटो : सोशल मीडिया

15 वर्षीय अमेरिकी सनसनी कोको गौफ ने शुक्रवार को तीसरे दौर में मौजूदा ऑस्ट्रेलियन चैंपियन नाओमी ओसाका को हराकर बड़ा उलटफेर किया। गौफ ने सीधे सेटों में ओसाका को 6-3, 6-4 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed