फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams Knocked Out In Semis By Karolina Pliskova, Loses No.1 Ranking

सेमीफाइनल में हार के साथ ही सेरेना ने गंवा दी नंबर वन की रैंकिंग

Fri, 09 Sep 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams Knocked Out In Semis By Karolina Pliskova, Loses No.1 Ranking
सेरेना विलियम्स - फोटो : Getty

पिछले दिनों ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाली अमेरिका की सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में हार गई हैं, साथ ही वह नंबर वन की रैंकिंग भी गंवा बैठीं।

विज्ञापन


साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर वन सेरेना को 10वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (5) से हराकर कोर्ट में सनसनी मचा दी। इस हार से सेरेना को डबल फाल्ट की तरह दोहरा झटका लगा है। सेरेना का  लगातार 187 हफ्तों ने नंबर वन की रैंकिंग पर बने रहने का रिकॉर्ड टूट गया। साथ ही उनका रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम इस जीत जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


अगर सेरेना खिताब जीतने में सफल हो जाती तो जर्मनी की स्टेफी ग्राफ से आगे निकल जातीं। अभी दोनों की झोली में एकसमान 22 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। इस साल सेरेना तीन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन में उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। विंबलडन में उन्होंने खिताब जीतकर स्टेफी ग्राफ की बराबरी की थी। यूएस ओपन में उन्हें सेमीफाइनल में विदा लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक गणराज्य की प्लिस्कोवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में खेलने उतरीं और वह भी सेरेना के खिलाफ, लेकिन उन्होंने अपनी मजबूत प्रतिद्वंद्वी का डटकर सामना किया और उनकी एक न चलने दी। इस शानदार जीत के साथ वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं जहां उनका सामना एंजलिक कर्बर से होगा। उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिना वोज्नियाकी को 6-4, 6-3 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया।
 

स्टेफी ग्राफ के बाद पहली बार कोई जर्मन महिला बनेंगी नंबर वन

Serena Williams Knocked Out In Semis By Karolina Pliskova, Loses No.1 Ranking
एंजेलिक कर्बर - फोटो : Reuters

1993 के बाद पहली बार यूएस ओपन में महिला एकल के फाइनल में कोई चेक खिलाड़ी (कैरोलिना प्लिस्कोवा) खेलने उतरेगाी। जीत के बाद कैरोलिना प्लिस्कोवा ने कहा, "मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। मैं जानती थी कि अगर मैं अपना नेचुरल गेम खेलूंगी तो किसी को भी पराजित कर सकती हूं। मैं सेरेना जैसी चैंपियन खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचने पर बेहद रोमांचित हूं।" प्लिस्कोवा इससे पहले अपने 17 ग्रैंड स्लैम में खेलने के दौरान कभी भी तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी हैं।

दूसरी ओर, स्टेफी ग्राफ के 1996 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद एंजलिक कर्बर यूएस ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली जर्मनी की पहली खिलाड़ी हैं। कर्बर यूएस ओपन में इस बार बिना कोई सेट गंवाए फाइनल तक पहुंची हैं।

कैरोलिना प्लिस्कोवा ने चौथे दौर में सेरेना की बड़ी बहन वीनस के खिलाफ मैच प्वाइंट बचाया था। सेरेना के खिलाफ दूसरे सेट के टाईब्रेकर में 3-0 से आगे होने के बाद प्लिस्कोवा ने तीन गलतियां की जिनमें एक डबल फाल्ट भी था। सेरेना पहले 4-3 और फिर 5-4 से आगे थीं। पिलिसकोवा ने सेरेना के छठे डबल फाल्ट का फायदा उठाकर मैच अपने नाम किया।  

एंजलिक कर्बर जिन्होंने इस साल विंबल्डन के फाइनल मे सेरेना विलियम्स को हराया था, अब वह महिला एकल टेनिस में नई नंबर वन खिलाड़ी बन जाएंगी। सोमवार को जब नई वर्ल्ड रैंकिंग जारी होगी तो कर्बर नंबर एक बनने वालीं जर्मनी की दूसरी खिलाड़ी होंगी। इससे पहले जर्मनी की स्टेफी ग्राफ नंबर एक के सिंहासन तक पहुंची थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed