{"_id":"5b1444844f1c1bf66e8b6336","slug":"serena-williams-hits-back-at-maria-sharapovas-book-before-french-open-fourth-round-showdown","type":"story","status":"publish","title_hn":" फ्रेंच ओपन: सेरेना ने शारापोवा पर कसा तंज, बोलीं- उनकी किताब में मनगढ़ंत बातें ज्यादा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन: सेरेना ने शारापोवा पर कसा तंज, बोलीं- उनकी किताब में मनगढ़ंत बातें ज्यादा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सेरेना और शारापोवा
अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने रूस की मारिया शारापोवा के खिलाफ भिड़ंत से पहले उनकी किताब में छपी बातों के बारे में कहा है जरूरी नहीं ये सच हो। घटनाएं सुनी-सुनाई बातों पर आधारित हैं। सेरेना ने शारापोवा को लगातार 18 बार हराया है। दोनों के बीच इक्कीस मैचों में 19 बार सेरेना जीती हैं।
विज्ञापन
दोनों की कोर्ट पर प्रतिद्वंद्विता पुरानी है। सोमवार को दोनों के बीच फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में टक्कर होगी। इससे पहले दोनों 2016 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थीं। सेरेना ने कहा कि मैंने जितनी किताब पढ़ी है उसमें तो सारी बातें इधर-उधर से सुनी हुई लगती हैं जिससे मैं निराश हूं।
विज्ञापन
सेरेना रूसी खिलाड़ी से जो दो मैच हारी हैं उनमें 2004 का विंबलडन फाइनल शामिल है। सेरेना ने कहा मैं कई बार ड्रेसिंग रूम में रोयी हूं। बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं। यह सामान्य बात है। विंबलडन फाइनल में हार दुखदायी होती है। मैं समझती हूं कि अगर मैं नहीं रोती तो यह कुछ अलग होता। मैं तो हैरान हूं इस किताब में मेरे बारे में काफी लिखा गया है।
विज्ञापन