23 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सेरेना विलियम्स ने दिया बेटी को जन्म!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस सुपरस्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। यूएस मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सेरेना विलियम्स के मां बनने पर साथी खिलाड़ियों, सेलीब्रिटीज और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।
इस महीने 36 वर्ष की होने जा रही विलियम्स को बुधवार को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में सैंट मैरी के मेडिकल सेंटर में एडमिट किया गया था। हालांकि, अभी विलियम्स के किसी करीबी ने उनके मां बनने की पुष्टि नहीं की है। सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने अपने आप को बहुत उत्साहित बताया। वीनस न्यूयॉर्क में यूएस ओपन के तीसरे राउंड का मैच खेलने के लिए कोर्ट पर जा रही थी, तभी उन्हें यह खबर मिली थी।
हालांकि, मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में वीनस ने इस संबंध में किसी भी प्रकार के सवाल पूछने से मीडिया को मना कर दिया। वीनस ने रिपोर्टर्स से कहा, 'मैं टेनिस से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए उपलब्ध हूं।'
इससे पहले फ्लोरिडा आधारित WPBF टीवी स्टेशन ने हॉस्पिटल के सूत्रों के हवाले से कहा था कि विलियम्स की बेटी का वजह 6 पौंड और 13 औंसेस (3।09 किलोग्राम) है। सेलीब्रिटी मैगजीन यूएस वीकली ने एक सूत्र का हवाला देते हुए टेनिस स्टार के मां बनने की पुष्टि की थी।
बता दें कि सेरेना विलियम्स ने अब तक 23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं और वो मार्गरेट कोर्ट के सर्वकालिक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब से बस एक कदम पीछे हैं. सेरेना पहले भी कह चुकी हैं कि वो ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस स्टार की बराबरी करना चाहती हैं. अब यह देखना होगा कि अमेरिकी स्टार टेनिस खिलाड़ी कब कोर्ट पर वापसी करेंगी.
रेडित के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन के साथ इंगेज विलियम्स को शुभचिंतकों से बधाइयां मिली।
टेनिस स्टार्स और सेलीब्रिटीज ने इस अंदाज में दी सेरेना को बधाई
Congrats Serena!!! So much joy for you!!! https://t.co/u4edTrqIbB
— Rafa Nadal (@RafaelNadal) September 1, 2017
(बधाई सेरेना, आपके लिए बहुत खुशी की बात)
Congrats @serenawilliams 🍼💗😃 https://t.co/3kK6pFlRYx
— Sabine Lisicki (@sabinelisicki) September 1, 2017
(बधाई सेरेना)
Congratulations @SerenaWilliams for your baby girl. I am so happy for you and I feel your emotion. Recover well & enjoy without limitation.
— PATRICKMOURATOGLOU (@pmouratoglou) September 1, 2017
(बधाई सेरेना आपके बेबी गर्ल के लिए, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं और आपकी भावनाओं को महसूस करता हूं, जल्दी स्वस्थ हो जाइए और बिना किसी सीमा के आनंद लीजिए)
@serenawilliams had baby girl !!! Congrats from NYC @Eurosport_DE
— Boris Becker (@TheBorisBecker) September 1, 2017