{"_id":"5d2494578ebc3e6d1766e698","slug":"serena-williams-fined-10-000-for-damaging-wimbledon-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस कोर्ट को नुकसान पहुंचाने पर सेरेना विलियम्स पर लगा 10 हजार डॉलर का जुर्माना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस कोर्ट को नुकसान पहुंचाने पर सेरेना विलियम्स पर लगा 10 हजार डॉलर का जुर्माना
Wed, 10 Jul 2019 07:26 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 10 Jul 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पर ऑल इंग्लैंड क्लब ने यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के दौरान टेनिस कोर्ट को नुकसान पहुंचाने के मामले में 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
सात बार की विंबलडन चैम्पियन सेरेना ने पर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगा है। इस साल यह उनका केवल छठा टूर्नामेंट है। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना ने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाते हुए मंगलवार को हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एलिसन रिस्के पर तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके 12वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन
सेरेना के अलावा इटली के फेबियो फोग्निनी पर भी 3,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा था कि तीसरे दौर में हार झेलने के दौरान वह उम्मीद कर रहे थे कि विंबलडन पर कोई बम गिर जाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निक कीरियोस पर पहले दौर के लिए 3,000 और दूसरे दौर के लिए 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यह दोनों जुर्माने उनपर खेल भावना के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन